Corona Virus से नौसेना के 20 जवान भी हुए संक्रमित, घरों से बाहर...

Corona Virus से नौसेना के 20 जवान भी हुए संक्रमित, घरों से बाहर…

corona virus, indian navy, ins angre, navpradesh,

corona virus, indian navy

मुंबई/नवप्रदेश। कोरोना वायरस (corona virus) देश में लगातार  अपने पांव पसार रहा है। अब इस वायरस से भारतीय नौसेना (Indian navy) के जवान भी संक्रमित होने लगे हैं। ऐसी जानकारी सामने आने लगी है। वेस्टर्न नेवल कमांड के किनारे पर स्थित लॉजिस्टिक एंड एडमिनिस्ट्रेटिव सपोर्ट बेस आईएनएस आंग्रे (ins angre) पर 20 जवानों के कोरोना वायरस (corona virus) से संक्रमित होने की जानकारी सामने आई है। आईएनएस आंग्रे (ins angre) महाराष्ट्र की राजधानी मुंबई के किनारे पर स्थित है ।  

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक आईएनएस आंग्रे में  पाए गए सभी 20 कोरोना पॉजिटिव सैनिकों को नेवल हॉस्पिटल में भर्ती किया गया है। नौसेना में कोरोना संक्रमण् की यह पहली घटना हे। कोरोना पॉजिटिव पाए गए इन सैनिकों के संपर्क में आए लोगों की खोजबीन अब तेज हो गई है। कोरोना पॉजिटिव पाए गए सभी नौसैनिक आईएनएस आंग्रे में बने अपने कमरों में रह रहे थे।

लॉकडाउन के कारण घरों में ही थे जवान

लॉकडाउन  के कारण ये सभी जवाना अपने घरों में ही थे। अब तक की जांच में ये बात सामने आई है कि ये लोग बाहर के लोगों के संपर्क में नहीं आए। बताया जा रहा है कि मुंबई के नेवल हास्पिटल आईएनएचएस अश्विनी में कोरोना पॉजिटिव की जांच की जा रही है। इस घटना से भारतीय नौसेना (Indian navy) में चिंता बढ़ गई है। चिंता इसलिए भी बढ़ी है क्योंकि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये सैनिक बाहर नहीं गई थे। आखिर ये लोग कैसे संक्रमित हुए यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। बता दें कि कोरोना वायरस से भारत में संक्रमितों को आंकड़ा लगातार बढ़ रहा है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *