देश

Corona Virus : PM मोदी की मीटिंग जारी…देश में 24 घंटे में 1134 नए केस मिले…अन्य राज्यों का हाल देखिए

रायपुर/नवप्रदेश। Corona Virus : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोविड से संबंधित स्थिति और उसकी तैयारियों को लेकर हाई लेवल मीटिंग कर रहे हैं। यह बैठक प्रधानमंत्री आवास पर हो रही है। इसमें स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया समेत कई स्वास्थ्य अधिकारी शामिल हैं।

भारत में मंगलवार को कोरोना के 1134 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 5 लोगों की मौत हो गई। 662 मरीज ठीक हुए। वहीं, एक्टिव केस की संख्या बढ़कर 7026 हो गई है। उधर देश में अब तक कोविड वैक्सीन के 220.65 करोड़ डोज दिए जा चुके हैं। देश में कोरोना का पहला केस 28 फरवरी 2020 को मिला था। तब से अब तक देश में 4.46 करोड़ से ज्यादा केस सामने आ चुके हैं। 5 लाख से ज्यादा संक्रमितों की मौत हो चुकी है।

बीते 24 घंटे में 100 से ज्यादा नए केस वाले 4 राज्य

महाराष्ट्र: 280 केस मिले। 1 संक्रमित की मौत हो गई। 1489 मरीजों का इलाज चल रहा है।
गुजरात: 176 केस मिले। 1 मरीज की मौत हो गई। 916 का इलाज चल रहा है।
केरल: 113 केस मिले। 1 की मौत हुई। 1025 का इलाज चल रहा है।
कर्नाटक: 113 केस मिले। 624 मरीजों का इलाज चल रहा है।

Related Articles

Back to top button