छत्तीसगढ़

Balodabazar Police Accident : ड्यूटी पर निकले दो जवानों को ट्रक ने कुचला, एक की मौके पर, दूसरे की इलाज के दौरान मौत

छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसे में पुलिस विभाग के दो आरक्षकों की मौत हो गई। हथबंद थाना क्षेत्र के उड़ेला – पौसरी मार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को जोरदार टक्कर (Balodabazar Police Accident) मार दी। हादसा इतना भीषण था कि एक आरक्षक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरे ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।

https://www.youtube.com/watch?v=-QjzQ1iXkY4

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरक्षक क्रमांक 377 धर्मेंद्र यादव, जो साइबर सेल बलौदाबाजार में पदस्थ थे, और आरक्षक क्रमांक 809 प्रशांत धर दीवान, जो थाना हथबंद में तैनात थे, मंगलवार सुबह एक मामले की विवेचना के सिलसिले में बाइक से निकले थे। सुबह करीब 11 बजे उड़ेला–पौसरी मार्ग पर सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी, जिससे दोनों जवान सड़क पर दूर जा गिरे।

इस दुर्घटना में आरक्षक धर्मेंद्र यादव की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक टीम मौके पर पहुंची और घायल आरक्षक प्रशांत धर दीवान को तत्काल अस्पताल (Balodabazar Police Accident) पहुंचाया गया। उनकी हालत गंभीर होने पर बेहतर इलाज के लिए रायपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया।

https://www.youtube.com/watch?v=3EuncpGs940

इस घटना के बाद पूरे पुलिस विभाग में शोक का माहौल है। दोनों जवानों को कर्तव्यनिष्ठ और जिम्मेदार अधिकारी के रूप में जाना जाता था। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता ने घटना पर गहरा दुख जताते हुए कहा कि यह अत्यंत पीड़ादायक क्षति है। उन्होंने आश्वासन दिया कि विभाग मृत जवानों के परिजनों के साथ खड़ा है और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया (Balodabazar Police Accident) जा रहा है। इस हादसे ने एक बार फिर सड़क सुरक्षा और तेज रफ्तार वाहनों के खतरे को उजागर कर दिया है।

Related Articles

Back to top button