Corona crisis again on IPL : दिल्ली की पूरी टीम क्वारैंटाइन

Corona crisis again on IPL : दिल्ली की पूरी टीम क्वारैंटाइन

Corona crisis again on IPL: Delhi's entire team quarantine

Corona crisis again on IPL

मुंबई। Corona crisis again on IPL : IPL 2022 सीजन में एक बार फिर कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। दिल्ली टीम के फिजियो के बाद एक खिलाड़ी की कोरोना रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके बाद दिल्ली की टीम को पुणे में जाने से रोक दिया गया है। टीम को मुंबई में ही क्वारैंटाइन कर दिया गया है।

दिल्ली को अगला मुकाबला 20 अप्रैल को पंजाब किंग्स के साथ पुणे में खेलना है। सूत्रों के हवाले से जानकारी मिली है कि इस मैच को लेकर अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है।

अभी प्लेयर के नाम का खुलासा नहीं किया गया

क्रिकबज की रिपोर्ट के मुताबिक, (Corona crisis again on IPL) फिजियो के बाद एक विदेशी खिलाड़ी का रैपिड टेस्ट पॉजिटिव आया है। 16 अप्रैल को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के साथ मैच से पहले ही दिल्ली कैपिटल्स के फिजियो पैट्रिक फरहार्ट कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। हालांकि, उनके अलावा किसी खिलाड़ी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव नहीं आई थी। इसके बाद 16 अप्रैल को दिल्ली की टीम बेंगलुरु के खिलाफ उतरी थी। अब एक प्लेयर भी पॉजिटिव पाया गया है, अभी उसका नाम सामने नहीं आया है।

पिछले सीजन में 8 लोग पॉजिटिव आने के बाद टूर्नामेंट रोका गया था

  • पिछले साल अप्रैल-मई में खेले जा रहे IPLके 14वें सीजन में 3 दिन में 3 टीमों के 4 खिलाड़ी, 2 कोच और 2 अन्य स्टाफ के कोरोना संक्रमित होने के बाद IPLको 29 मैचों के बाद ही रोक दिया गया था। बाद में IPL के बचे हुए 31 मैच अक्टूबर में UAE में खेले गए।
  • सबसे पहले कोलकाता नाइट राइडर्स के वरुण चक्रवर्ती समेत दो खिलाड़ी कोरोना की चपेट में आ गए थे, जिसके बाद कोलकाता और बेंगलुरु का मैच टाल दिया गया था। KKR के मैच के बाद दिल्ली कैपिटल्स की पूरी टीम को क्वारैंटाइन कर दिया गया था। उसके बाद चेन्नई सुपर किंग्स के तीन सदस्य भी कोरोना की चपेट में गए थे, जिसमें बॉलिंग कोच लक्ष्मीपति बालाजी भी शामिल थे।
  • इसके बाद सनराइजर्स हैदराबाद (Corona crisis again on IPL) के ऋद्धिमान साहा भी कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। बाद में दिल्ली कैपिटल्स के अमित मिश्रा भी पॉजिटिव हो गए थे। इनके अलावा दिल्ली के स्टेडियम के कुछ स्टाफ को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। जिसके बाद IPLको रोक दिया गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed