Corona से लड़ रहे बिग बी का अस्पताल से बड़ा संदेश - लोग इन 6 चीजों से बचें |

Corona से लड़ रहे बिग बी का अस्पताल से बड़ा संदेश – लोग इन 6 चीजों से बचें

amitabh bachhan, orona report, negative, discharge, navpradesh,

corona amitabh bachhan message

मुंबई/नवप्रदेश। कोरोना (corona) से लड़ रहे मेगास्टार अमिताभ बच्चन (amitabh bachhan) ने अस्पताल से लोगों के लिए एक बड़ा संदेश (message) दिया है। अमिताभ बच्चन (amitabh bachhan) ने लोगों को छह चीजों से बच कर रहने की अपील है।

उन्होंने कहा है कि ईष्या, क्रोधी और सदा शंका करने समेत छह प्रवृतियों वाले मनुष्य हमेशा दुखी रहते हैं। इसलिए इन प्रवृतियों से बचकर रहना चाहिए।

बिग बी कोरोना (corona) वायरस से संक्रमित होने और उपचार के लिये भर्ती होने के बावजूद सोशल मीडिया पर निरंतर सक्रिय रहते हैं। और इसी सिलसिले में उन्होंंने ट्वीट कर अपने संदेश (message) में उक्त नसीहत दी है। 77 वर्षीय सदी के महानायक और उनके पुत्र अभिनेता अभिषेक बच्चन कोरोना संक्रमित हैं और दोनों को शनिवार रात यहां के नानावती अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी पुत्रवधू अभिनेत्री ऐश्वर्या राय बच्चन और पोती आराध्य बच्चन भी कोरोना संक्रमित हैं और इन दोनों का घर पर ही आइशोलेशन में उपचार चल रहा है।

ट्विटर पर पहले संंस्कृत में लिखा, फिर हिंदी में समझाया

मेगास्टर ने गुरुवार को ट्विटर पर संस्कृत और फिर उसे हिंदी में लिखा- ‘ईष्र्यी घृणी त्वसंतुष्ट: क्रोधनो नित्यशड्कित:। परभाग्योपजीवी च षडेते दुखभागिन:। अर्थात सभी से ईष्र्या, घृणा करने वाले, असंतोषी, क्रोधी, सदा संदेह करने वाले और पराये आसरे जीने वाले ये छ: प्रकार के मनुष्य हमेशा दुखी रहते हैं। अत: यथा संभव इन प्रवृत्तियों से बचना चाहिए।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *