छत्तीसगढ़

Corona Alert : निगम ने सभी चौराहों पर स्वास्थ्य अमले को किया तैनात

10 जोनों के 885 लोगों से 67420 रुपये वसूले

रायपुर/नवप्रदेश। Corona Alert : कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए नगर निगम का स्वास्थ्य अमला अलर्ट मोड पर आ गया। नगर के सभी प्रमुख चौराहों और चौराहों पर बिना मास्क के पाए जाने वालों पर निगम के स्वास्थ्य अमले ने भारी जुर्माना लगाया। इसके तहत मंगलवार को चंद घंटों में शहर के 10 जोनों से करीब 800 से ज्यादा लोगों पर जुर्माना लगाया गया, क्योंकि ये लोग अब भी बिना मास्क के सड़क पर घूमते नजर आए।

स्वसहायता समूहों की महिलाओं ने संभाला मोर्चा

पूरे राज्य में कोरोना कहर बरपा रहा है। हर दिन सैकड़ों मरीजों का ग्राफ बढ़ता ही जा रहा है। इसे देखते हुए सीएम ने सभी जिलों के कलेक्टरों को सख्ती बरतने का आदेश किया था, जिसके बाद कलेक्टर सौरभ कुमार ने कल नगर निगम आयुक्त प्रभात मलिक, एसपी प्रशांत अग्रवाल को रायपुर में बिना मास्क के घूमने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

शहर के 10 जोनों के प्रमुख चौक-चौराहों पर महिला स्वसहायता समूहों की महिलाओं ने मोर्चा संभाला। इस दौरान कोविड 19 प्रोटोकॉल नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ चालान की कार्रवाई की गयी।

नगर स्वास्थ्य अधिकारी विजय पांडेय ने बताया कि मास्क (Corona Alert) नहीं पहनने वाले 885 लोगों से 67 हजार 420 रुपये वसूल किए गए. साथ ही उन्हें बिना मास्क के घर से बाहर न निकलने की सलाह दी।

जोन वाइज कहा कितने लोगों पर जुर्माना

  • जोन 1 की टीम ने गुढियारी, भनपुरी, गोगांव मार्ग चौक सहित मुख्य मार्गो में मास्क नहीं पहनने पर 45 लोगों 3250 रू. जुर्माना किया।
  • जोन 2 की टीम ने रेल्वे स्टेशन चौक सहित विभिन्न मुख्य चौक-चौराहों में बिना मास्क के बाहर निकलने वाले 83 लोगों पर 8150 रू. का जुर्माना किया।
  • जोन 3 ने शंकरनगर चौक सहित मुख्य मार्ग शंकर नगर एवं अन्य मुख्य मार्गो में मास्क नहीं पहनने पर 126 लोगों पर 8000 रू. जुर्माना किया।
  • जोन 4 ने विभिन्न प्रमुख्य चौक-चौराहों में 98 लोगों पर 7900 रूपये का जुर्माना किया।
  • जोन 5 ने लाखे नगर रायपुरा चौक सहित विभिन्न मुख्य मार्गो में मास्क नहीं पहने मिले 218 लोगों पर 17250 रू. का जुर्माना किया।
  • जोन 6 ने विभिन्न मुख्य मार्गो में मास्क बिना पहने मिले 53 लोगों पर 4540 रूपये जुर्माना किया।
  • जोन 7 ने तेलघानी नाका चौक एवं सरस्वती नगर पुलिस थाना के सामने जीई रोड सहित विभिन्न मुख्य मार्गो में मास्क नहीं पहने मिले 92 लोगों पर 5250 रू. का जुर्माना किया।
  • जोन 8 ने टाटीबंध मुख्य मार्ग जीई रोड सहित विभिन्न मुख्य मार्गो में मास्क नहीं पहनने पर 38 लोगों पर 3000 रू. का जुर्माना किया।
  • जोन 9 ने विभिन्न मुख्य चौराहों पर बिना मास्क पहने मिले 56 लोगों पर 3500 रूपये जुर्माना किया।
  • इसी तरह जोन 10 ने विभिन्न मुख्य मार्गो में बिना मास्क पहने मिले 76 लोगों पर 6580 रूपये जुर्माना वसूला।

इस तरह आज कुल 885 लोग बिना मास्क पहने (Corona Alert) मिले। इस तरह 885 लोगों पर 67420 रूपए जुर्माना किया गया। ये अभियान लगातार जारी रहेगा, इसलिए निगम सभी से अपील किया कि घर से न निकले और अगर निकले तो कोविड प्रोटोकॉल का अक्षरत पालन करें।

Related Articles

Back to top button