मनोरंजन

Controversy On Besharm Song : पठान पर एक नया विवाद, बेशर्म गाने के लिरिक्स होंगे चेंज, सेंसर बोर्ड का निर्देश

मुंबई, नवप्रदेश। शाहरुख खान की फिल्म पठान को लेकर अब एक नया बदलाव आया है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन ने फिल्म पठान के निर्माता और

फिल्म के निर्देशक को यह निर्देश दिया है कि शाहरुख खान की फिल्म व गाने में वे बदलाव लाएं। इस बात के निर्देश सीबीएससी के अध्यक्ष प्रसून जोशी ने गुरुवार को दिए है।

सीबीएफसी के अध्यक्ष ने यश राज फिल्म्स को फिल्म पठान के रिवाइज वर्जन को सबमिट करने के लिए कहा है।इसके साथ उन्होंने इसे बोर्ड की गाइडेंस के अनुसार रखने का भी निर्देश दिया है।

उन्होंने बदलाव को लेकर निर्माताओं को कोई सुझाव नहीं दिया है। पठान का गाना बेशरम रंग रिलीज होने के बाद से विवादों में था। यह गाना 12 दिसंबर को रिलीज हुआ था।

इसमें दीपिका पादुकोण के कपड़े को लेकर काफी विवाद हुआ था। इसके चलते हिंदुओं की भावनाएं आहत होने की भी बातें हुई थी। मध्य प्रदेश की सरकार ने फिल्म को मध्यप्रदेश में रिलीज नहीं होने देने की भी बात कह दी थी।

Related Articles

Back to top button