Contract Recruitment 2026 : स्वास्थ्य विभाग की संविदा भर्ती, 43 पदों के लिए 30 जून तक आवेदन आमंत्रित

जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) मद के तहत स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय, कोरबा द्वारा विभिन्न पदों पर संविदा भर्ती (Contract Recruitment 2026) निकाली गई है। पात्र एवं इच्छुक अभ्यर्थियों से 30 जून 2026 की शाम 5 बजे तक आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। भर्ती प्रक्रिया के तहत स्टाफ नर्स, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट, फार्मासिस्ट, ड्रेसर तथा ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक के कुल 43 पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

43 पदों पर होगी संविदा भर्ती

जारी सूचना के अनुसार संविदा भर्ती (Contract Recruitment 2026) के तहत स्टाफ नर्स के 6, मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट के 13, ड्रेसर के 4, फार्मासिस्ट के 6, ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (महिला) के 5 तथा ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (पुरुष) के 9 पदों पर भर्ती की जाएगी।

वर्गवार पदों का विवरण

स्टाफ नर्स के 6 पदों में अनारक्षित 2, अनुसूचित जाति 1 तथा अनुसूचित जनजाति 3 पद शामिल हैं। मेडिकल लैब टेक्नोलॉजिस्ट के 13 पदों में अनारक्षित 5, अनुसूचित जाति 1, अन्य पिछड़ा वर्ग 2 तथा अनुसूचित जनजाति 5 पद निर्धारित किए गए हैं।

इसी प्रकार ड्रेसर के 4 पदों में अनारक्षित 1, अनुसूचित जाति 1 एवं अनुसूचित जनजाति 2 पद, फार्मासिस्ट के 6 पदों में अनारक्षित 2, अन्य पिछड़ा वर्ग 1 एवं अनुसूचित जनजाति 3 पद शामिल हैं। ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (महिला) के 5 पदों में अनारक्षित 2, अन्य पिछड़ा वर्ग 1 एवं अनुसूचित जनजाति 2 पद तथा ग्रामीण स्वास्थ्य संयोजक (पुरुष) के 9 पदों में अनारक्षित 3, अन्य पिछड़ा वर्ग 2 एवं अनुसूचित जनजाति 4 पद निर्धारित किए गए हैं।

30 जून तक कर सकेंगे आवेदन

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय कोरबा ने स्पष्ट किया है कि संविदा भर्ती (Contract Recruitment 2026) के लिए आवेदन 30 जून 2026 शाम 5 बजे तक स्वीकार किए जाएंगे। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।

वेबसाइट पर उपलब्ध है पूरी जानकारी

भर्ती प्रक्रिया, शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, चयन प्रक्रिया और आवेदन संबंधी विस्तृत दिशा-निर्देश कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला कोरबा के सूचना पटल तथा कोरबा जिला प्रशासन की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं। अभ्यर्थी आवेदन करने से पहले सभी नियमों एवं शर्तों का अवलोकन कर सकते हैं।

Exit mobile version