Congress's trust conference : भूपेश सरकार के भरोसे का सम्मेलन में खरगे ने साध लिया चार विधानसभा

Congress’s trust conference : भूपेश सरकार के भरोसे का सम्मेलन में खरगे ने साध लिया चार विधानसभा

Congress's trust conference :

Congress's trust conference :

कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने बोला जै जोहार और किया 355 करोड़ 23 लाख के विकास कार्यों की शुरुआत

राजनांदगांव/रायपुर/नवप्रदेश। Congress’s trust conference : कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे सोमनी के ठेकवा गांव में आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए। राजनांदगांव में आयोजित ‘भरोसे का सम्मेलन’ में खड़गे ने जै जोहार से की भाषण की शुरुआत। छत्तीसगढ़ कांग्रेस प्रभारी कुमारी सेलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव, विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत, पीसीसी चीफ और सांसद दीपक बैज समेत सभी मंत्री-विधायक भी शामिल हुए।

सभा को संबोधित करते हुए सीएम भूपेश बघेल ने रमन सिंह पर निशाना साधा, कहा कि रमन की विधायकी वाला राजनांदगांव सबसे पिछड़े जिलों में आता था। सीएम भूपेश बोले- राजनांदगांव जिले में पहले लोगों को सिर्फ लूटने का काम होता था चिटफंड कंपनी के नाम पर यहां के लोगों को सिर्फ ठगने का काम किया गया। लेकिन हमारी कांग्रेस सरकार ने लोगों को उनका पैसा वापस दिलवाया। सोमनी के ठेकवा गांव में आयोजित सभा में लोगों की भारी भीड़ मौजूद है।

अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की पहली सभा जांजगीर जिले में आयोजित की गई थी। यहां भरोसे का सम्मेलन में मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हुए थे। कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष की सभा अनुसूचित जाति वर्ग बहुल जांजगीर-चांपा जिले की सीटों को ध्यान में रखकर कराई गई थी। राजनांदगांव में भी डोंगरगढ़ एससी सीट हैं, साथ ही अन्य विधानसभा क्षेत्रों में भी SC वर्ग का प्रभाव देखने को मिलता है। इसलिए जांजगीर के बाद अब राजनांदगांव में मल्लिकार्जुन खड़गे आ रहे हैं।

जिले में कुल 4 विधानसभा सीटें हैं, राजनांदगांव, डोंगरगढ़, डोंगरगांव और खुज्जी विधानसभा। इन चारों सीटों में केवल 1 राजनांदगांव की सीट ही बीजेपी के पास है बाकी 3 सीटों में कांग्रेस के विधायक काबिज हैं

राजनांदगांव विकासखंड के ग्राम ठेकवा में भरोसे का सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में नेता प्रतिपक्ष राज्यसभा मल्लिकार्जुन खड़गे और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा राजनांदगांव, मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी एवं खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के लिए 355 करोड़ 23 लाख रूपए की लागत के कुल 1 हजार 867 के विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया । जिसमें 177 करोड़ 86 लाख रूपए के 1 हजार 691 कार्यों का भूमिपूजन एवं 177 करोड़ 36 लाख रूपए के 176 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। इस दौरान शासन की विभिन्न योजना अंतर्गत 8 हजार 593 हितग्राहियों को 3 करोड़ 25 लाख 74 हजार रूपए की सामग्री का वितरण किया गया।

राजनांदगांव को 98 करोड़ 73 लाख के 824 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

राजनांदगांव जिला अंतर्गत 98 करोड़ 73 लाख रूपए की लागत के 824 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन होगा। जिसमें 47 करोड़ 26 लाख रूपए के 793 कार्यों का भूमिपूजन एवं 51 करोड़ 47 लाख रूपए के 31 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग के 8 कार्य के लिए 19 करोड़ 22 लाख 38 हजार रूपए, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग के 3 कार्य के लिए 3 करोड़ 99 लाख 39 हजार रूपए, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के 14 कार्य के लिए 2 करोड़ 57 लाख रूपए, जिला पंचायत राजनांदगांव के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन ईकाई एसएचजी के 38 कार्य के लिए 1 करोड़ 29 लाख 58 हजार रूपए, सामुदायिक सोकपिट के 389 कार्य के लिए 3 करोड़ 89 लाख रूपए, सामुदायिक शौचालय के 1 कार्य के लिए 5 लाख 50 हजार रूपए, एफसीटीपी वर्क के 3 कार्य के लिए 39 लाख 34 हजार रूपए, मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के 126 कार्य के लिए 5 करोड़ 88 लाख 17 हजार रूपए, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण अन्य पिछड़ा क्षेत्र विकास प्राधिकरण के 201 कार्य के लिए 8 करोड़ 10 लाख 15 हजार रूपए तथा छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल संभाग के 1 कार्य के लिए 57 लाख 2 हजार रूपए, कृषि उपज मंडी समिति के 9 कार्य के लिए 1 करोड़ 28 लाख 53 हजार रूपए के कार्यों का भूमिपूजन किया ।

इसी तरह कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग के 7 कार्य के लिए 33 करोड़ 57 लाख 82 हजार रूपए, अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण विभाग सेतु निर्माण उप संभाग के 3 कार्य के लिए 13 करोड़ 7 लाख 19 हजार रूपए, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत राजनांदगांव के 10 कार्य के लिए 65 लाख 55 हजार रूपए, सहायक आयुक्त आदिवासी विकास के 1 कार्य के लिए 1 करोड़ 91 लाख 51 हजार रूपए एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक मर्यादित के 5 कार्य के लिए 1 करोड़ 27 लाख 80 हजार रूपए, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के 1 कार्य के लिए 12 लाख 70 हजार रूपए, सीजीएमएससी के 2 कार्य के लिए 32 लाख 72 हजार रूपए, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के 2 कार्य के लिए 51 लाख 37 हजार रूपए के कार्यों का लोकार्पण हुआ।

मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ जिला में 124 करोड़ 42 लाख के 567 कार्य

मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी जिला अंतर्गत 124 करोड़ 42 लाख रूपए की लागत के 567 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन होगा। जिसमें 65 करोड़ 15 लाख रूपए के 437 कार्यों का भूमिपूजन एवं 59 करोड़ 28 लाख रूपए के 130 कार्यों का लोकार्पण शामिल है। सीजीएमएससी मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के 11 कार्य के लिए 41 करोड़ 58 लाख 8 हजार रूपए, छत्तीसगढ़ स्टेट वेयर हाऊसिंग कार्पोरेशन शाखा के 3 कार्य के लिए 7 करोड़ 84 लाख 50 हजार रूपए, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के 2 कार्य के लिए 2 करोड़ 20 लाख रूपए, जिला पंचायत राजनांदगांव के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन ईकाई एसएचजी के 93 कार्य के लिए 4 करोड़ 56 लाख 55 हजार रूपए, सामुदायिक सोकपिट के 142 कार्य के लिए 1 करोड़ 42 लाख रूपए, मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के 56 कार्य के लिए 1 करोड़ 81 लाख 10 हजार रूपए, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण अन्य पिछड़ा क्षेत्र विकास प्राधिकरण के 86 कार्य के लिए 1 करोड़ 14 लाख रूपए तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अम्बागढ़ चौकी के 17 कार्य के लिए 55 लाख 50 हजार रूपए, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मानपुर के 22 कार्य के लिए 1 करोड़ 26 लाख 30 हजार रूपए, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग के 2 कार्य के लिए 1 करोड़ 89 लाख 18 हजार रूपए, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण विकास संभाग राजनांदगांव के 3 कार्य के लिए 87 लाख 56 हजार रूपए के कार्यों का भूमिपूजन किया।

इसी तरह कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग के 5 कार्य के लिए 24 करोड़ 3 लाख 58 हजार रूपए, कार्यपालन अभियंता परियोजना क्रियान्वयन इकाई क्रमांक 2 राजनांदगांव के 2 कार्य के लिए 21 करोड़ 20 लाख 59 हजार रूपए, कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग के 2 कार्य के लिए 5 करोड़ 54 लाख 71 हजार रूपए, छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूसन कंपनी लिमिटेड के 3 कार्य के लिए 3 करोड़ 88 लाख रूपए, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के 1 कार्य के लिए 16 लाख रूपए, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत अम्बागढ़ चौकी के 8 कार्य के लिए 34 लाख रूपए, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मानपुर के 6 कार्य के लिए 30 लाख रूपए, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मोहला के 21 कार्य के लिए 1 करोड़ 12 लाख 46 हजार रूपए, स्कूल शिक्षा विभाग मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के 70 कार्य के लिए 27 लाख 74 हजार रूपए, सीजीएमएससी मोहला-मानपुर-अम्बागढ़ चौकी के 11 कार्य के लिए 1 करोड़ 60 लाख 60 हजार रूपए, छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मण्डल संभाग के 1 कार्य के लिए 79 लाख 97 हजार रूपए के कार्यों का लोकार्पण किया।

जिला केसीजी में 132 करोड़ 7 लाख रूपए के 476 कार्यों का लोकार्पण-भूमिपूजन

खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिला अंतर्गत 132 करोड़ 7 लाख रूपए की लागत के 476 कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन होगा। जिसमें 65 करोड़ 45 लाख रूपए के 461 कार्यों का भूमिपूजन एवं 66 करोड़ 62 लाख रूपए के 15 कार्यों का लोकार्पण किया जाएगा। कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग के 7 कार्य के लिए 45 करोड़ 32 लाख 96 हजार रूपए, जिला पंचायत राजनांदगांव के तहत ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन ईकाई एसएचजी के 92 कार्य के लिए 4 करोड़ 51 लाख 72 हजार रूपए, सामुदायिक सोकपिट के 185 कार्य के लिए 1 करोड़ 85 लाख रूपए, मुख्यमंत्री समग्र ग्रामीण विकास योजना के 98 कार्य के लिए 3 करोड़ 23 लाख 51 हजार रूपए, छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण अन्य पिछड़ा क्षेत्र विकास प्राधिकरण के 64 कार्य के लिए 1 करोड़ 41 लाख रूपए तथा कार्यपालन अभियंता ग्रामीण विकास संभाग के 2 कार्य के लिए 3 करोड़ 23 लाख 34 हजार रूपए, कार्यालय नगर पालिका परिषद खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के 10 कार्य के लिए 2 करोड़ 44 लाख 38 हजार रूपए, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग राजनांदगांव के 1 कार्य के लिए 2 करोड़ रूपए, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग के 2 कार्य के लिए 1 करोड़ 43 लाख 52 हजार रूपए के कार्यों का भूमिपूजन किया। इसी तरह कार्यपालन अभियंता जल संसाधन संभाग के 3 कार्य के लिए 47 करोड़ 98 लाख 34 हजार रूपए, कार्यपालन अभियंता लोक निर्माण विभाग के 6 कार्य के लिए 16 करोड़ 59 लाख 43 हजार रूपए, कार्यपालन अभियंता ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग राजनांदगांव के 1 कार्य के लिए 8 लाख 50 हजार रूपए, कार्यालय नगर पालिका परिषद खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई के 5 कार्य के लिए 2 करोड़ 4 लाख 74 हजार रूपए के कार्यों का लोकार्पण किया।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *