छत्तीसगढ़

Congress’s Taunt On Parivartan Yatra : कहा- जनता ने नकार दिया, बीजेपी की परिवर्तन यात्रा सुपर फ्लॉप

बीजेपी ने जारी किया दंतेवाड़ा संभा स्थल का वीडियो जिसमे दिख रहा जनसैलाब

रायपुर/नवप्रदेश। Congress’s Taunt On Parivartan Yatra : छत्तीसगढ़ कांग्रेस ने शाह के दौरे और परिवर्तन यात्रा को लेकर ट्वीट किया है। कांग्रेस ने दौरा रद्द होने पर निशाना साधा है। शाह का दौरा रद्द होने पर कांग्रेस ने इस परिवर्तन यात्रा को लेकर तंज कसा है। कांग्रेस ने चुटकी लेते हुए बीजेपी की परिवर्तन यात्रा को सुपर फ्लॉप बताया है।

कांग्रेसी ट्वीट में कहा गया है कि भाजपा की इस यात्रा को जनता ने नकार दिया है और इसी लिए कोई भी यात्रा स्थल में नहीं पहुंचा है। नतीजतन गृहमंत्री शाह ने अपना दौरा रद्द कर दिया है।

जबकि गृहमंत्री शाह का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द होने पर कांग्रेस ने निशाना साधा है। उसने परिवर्तन यात्रा को कथित और फ्लॉप बताया है। साथ ही कहा है कि जनता नहीं पहुंची है। इसके जवाब में बीजेपी ने शाह से आने के पूर्व कार्यक्रम स्थल का वीडियो जारी कर ट्वीट किया है कि शाह की जगह अब स्मृति ईरानी परिवर्तन यात्रा रथ का शुभारंभ करेंगी।

यात्रा को लेकर बीजेपी-कांग्रेस में जुबानी ही नहीं सोशल मिडिया में भी जंग छिड़ी हुई है।

Related Articles

Back to top button