Congress Taunts BJP's : महतारी वंदन योजना पर कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ये क्या बोल गईं !

Congress Taunts BJP’s : महतारी वंदन योजना पर कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ये क्या बोल गईं !

Congress Taunts BJP's :

Congress Taunts BJP's :

प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत बोलीं मोदी जी ने कहा था योजना का लाभ रमन सिंह की बीवी से लेकर कलेक्टर की बीवी तक को भी मिलेगा लाभ

रायपुर/नवप्रदेश। Congress Taunts BJP’s : बीजेपी सरकार की महतारी वंदन योजना के खिलाफ समय समय पर कांग्रेस ने संदेह जारी किया है। लेकिन इस दफा महतारी वंदन योजना पर कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत का अटपटा बयान चर्चा का विषय है। महतारी वंदन योजना पर कांग्रेस प्रवक्ता वंदना राजपूत ये क्या बोल गईं…वंदना ने कहा मोदी जी ने कहा था योजना का लाभ रमन सिंह की बीवी से लेकर कलेक्टर की बीवी तक को भी मिलेगा।

वंदना ने अपनी विज्ञप्ति में कांग्रेस के दावे को सच साबित करते हुए बोलीं- लोकसभा चुनाव के बाद महतारी वंदन योजना की बंद होने की जो बात कही जा रही थी वह बात सच साबित हो रही है। महतारी वंदन योजना को षड्यंत्र पूर्वक बंद करने की साजिश भाजपा सरकार के द्वारा रची जा रही है। योजना के नाम से भर-भर के आधी आबादी महिलाओं से वोट ले लिए, अब भाजपा सरकार कह रही है 70 लाख आवेदनों में पात्र-अपात्र की छंटनी होगी।

CONGRESS प्रवक्ता को संदेह है कि BJP इसलिए योजना को लेकर पात्र और अपात्र की बातें कर रही है। जबकि विधानसभा चुनाव में PM ने साफ-साफ शब्दों में कहा था कि महतारी वंदन योजना का लाभ रमन सिंह के बीवी से लेकर कलेक्टर के बीवी को भी मिलेगी। महिलाओं से वोट मांगते समय पात्र-अपात्र की बातें नहीं कही गई थी।

उन्होंने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा महिलाओं के भावनाओं को ठेस पहुंचाने के साथ-साथ महिलाओं का यह अपमान है। भाजपा की सरकार में महतारी वंदन योजना की शुरुआत मार्च 2024 में की गई थी जिसमें से कई महिलाओं के खाते में सिर्फ मार्च का पैसा आया है तो किसी महिलाओं के खाते में अप्रैल का ही पैसा आया है तो और किसी महिलाओं के खाते में सिर्फ मई का पैसा आया है।

महिलाओं के खाते में भाजपा सरकार 10 रुपये. भेजती है और इधर आटा महंगा, राशन महंगा, सिलेंडर महंगा करके 100 रू. जेब से निकाल रही है। महतारी वंदन योजना के नाम से छत्तीसगढ़ की भोली-भाली महिला बहनों से झूठ बोला गया था। अब भाजपा सरकार की वास्तविकता सामने आ रही है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *