Congress On Voter List Monitoring : खरगे का अलर्ट, हर सीट पर निगरानी…भाजपा वोटर लिस्ट से काट सकती है नाम

Congress On Voter List Monitoring : खरगे का अलर्ट, हर सीट पर निगरानी…भाजपा वोटर लिस्ट से काट सकती है नाम

Congress On Voter List Monitoring

Congress On Voter List Monitoring

Congress On Voter List Monitoring : कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं को चेतावनी दी है कि भाजपा (Congress on Voter List Monitoring) मतदाता सूची से कांग्रेस समर्थकों के नाम काटने की साजिश कर सकती है। उन्होंने हरियाणा और मध्य प्रदेश के नए जिलाध्यक्षों को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस को सत्ता तक पहुंचाने में संगठनात्मक मजबूती और मतदाता सूची की निगरानी अहम भूमिका निभाएगी।

खरगे का जिलाध्यक्षों को संदेश

भाजपा पर ‘वोट चोरी’ की साजिश का आरोप।

जिला अध्यक्षों से अपील हर वर्ष और हर स्तर पर मतदाता सूची की सघन जांच करें।

गड़बड़ी मिलने पर तुरंत कार्रवाई करने और लोगों को जागरूक करने की नसीहत।

खरगे ने कहा कि बिहार में मतदाता सूची गड़बड़ी का खुलासा राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा से हुआ। सुप्रीम कोर्ट ने भी हाल ही में इस मुद्दे पर चुनाव आयोग और भाजपा दोनों से सवाल किए हैं।

हरियाणा-मध्य प्रदेश का जिक्र

हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 : 8 सीटें सिर्फ 22,779 वोटों से हारी कांग्रेस।

मध्य प्रदेश चुनाव : 27 सीटों पर वोट चोरी की आशंका।

सिर्फ दो महीनों में 16 लाख नए वोटरों का जुड़ना गंभीर सवाल खड़े करता है।

खरगे ने कहा कि कर्नाटक की महादेवपुरा सीट पर जो गड़बड़ी सामने आई, वह इस पूरे खेल की मिसाल है।

संगठनात्मक मजबूती पर फोकस

जिलाध्यक्षों से गुटबाजी छोड़ने और वफादार कार्यकर्ताओं को मंडल व बूथ कमेटियों में शामिल करने की अपील।

कांग्रेस को सत्ता तक ले जाने में जिलाध्यक्षों को रीढ़ की हड्डी बताया।

आरोप—भाजपा अब ‘वोट चोरी’ से आगे बढ़कर ‘सत्ता चोरी’ में लगी है और विपक्षी सरकारों को गिराने के लिए गिरफ्तारी जैसे हथियार का इस्तेमाल कर रही है।

राहुल गांधी का संवाद

दिल्ली लौटे राहुल गांधी ने भी जिलाध्यक्षों को संबोधित किया और कहा कि

“यह सिर्फ चुनाव जीतने की लड़ाई नहीं, बल्कि लोकतंत्र की आत्मा बचाने का संघर्ष है।”

उन्होंने जमीनी स्तर पर संगठन मजबूत करने और कार्यकर्ताओं को लोकतांत्रिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने पर ज़ोर दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed