छत्तीसगढ़

Congress Maoist Nexus : माओवादियों से समझौता कर कांग्रेस ने तुष्टिकरण किया : जय प्रकाश नड्डा

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री जय प्रकाश नड्डा ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि भूपेश बघेल की सरकार ने माओवादियों से समझौता कर तुष्टिकरण की नीति अपनाई थी।

https://youtu.be/F9poNQALsdo

उन्होंने कहा कि झीरम घाटी की वह घटना आज भी लोगों के मन में सवाल खड़े करती है, जब अपने ही लोगों की जानकारी माओवादियों को देकर उन्हें मरवाने का काम कांग्रेस के नेताओं ने किया। यह कांग्रेस और माओवादियों के बीच सांठगांठ (Congress Maoist Nexus) का बड़ा उदाहरण है।

जेपी नड्डा जांजगीर जिले के खोखरा भाटा में आयोजित जनादेश परब कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए थे। इस दौरान उन्होंने आम जनता को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ लंबे समय तक माओवादी हिंसा से प्रभावित रहा है, लेकिन अब केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार ने माओवादियों को जड़ से खत्म करने का संकल्प लिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने स्पष्ट किया है कि आने वाले समय में माओवादी समस्या का स्थायी समाधान किया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वर्तमान हालात पर नजर डालें तो अब तक करीब 2500 माओवादी मारे जा चुके हैं और 1853 माओवादियों को गिरफ्तार किया गया है। इसके अलावा हिड़मा और वसव राजू जैसे कुख्यात माओवादियों के खात्मे की कार्रवाई भी भाजपा सरकार के कार्यकाल में हुई है।

नड्डा ने कहा कि यह सख्त कार्रवाई कांग्रेस के शासनकाल में कभी देखने को नहीं मिली, क्योंकि उस समय तुष्टिकरण की राजनीति हावी थी और Congress Maoist Nexus के चलते माओवादियों के खिलाफ निर्णायक कदम नहीं उठाए गए।

जेपी नड्डा ने भूपेश बघेल सरकार पर विकास कार्यों को रोकने का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत स्वीकृत 15 हजार मकानों का निर्माण भूपेश बघेल ने रुकवाया। इसके अलावा किसानों को दी जाने वाली 3716 करोड़ रुपये की बोनस राशि बिना भुगतान किए ही लौट गई।

https://www.youtube.com/watch?v=fLvSO46iTsI

उन्होंने कहा कि इसके विपरीत भाजपा की विष्णुदेव साय सरकार ने पिछले दो वर्षों में किसानों के खातों में 1.25 करोड़ रुपये की राशि सीधे पहुंचाई है। भाजपा सरकार ने जनता से जो वादे किए थे, उन्हें निभाया है और आगे भी हर क्षेत्र में निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं,

ताकि छत्तीसगढ़ एक विकसित राज्य के रूप में उभरकर सामने आ सके। जेपी नड्डा ने कहा कि अब छत्तीसगढ़ में कानून व्यवस्था, विकास और जनहित सर्वोपरि है और माओवादी हिंसा के खिलाफ संघर्ष पूरी मजबूती के साथ जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button