Congress Leader Son Shot Dead : कांग्रेस नेता के घर घुसे नकाबपोश, गोलियों से भूना, बेटे की मौत

जांजगीर के बिर्रा इलाके में बीती रात बदमाशों ने कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए एक रसूखदार परिवार पर सीधा हमला बोल दिया। करही गांव में ब्लॉक कांग्रेस उपाध्यक्ष और रेत व्यवसायी सम्मेलाल कश्यप के घर को लुटेरों ने अपना निशाना (Congress Leader Son Shot Dead) बनाया। लूट के इरादे से आए अपराधियों ने विरोध होने पर ऐसी खूनी होली खेली कि पूरे जिले का कलेजा कांप उठा। बदमाशों की गोलियों ने घर के बड़े बेटे आयुष कश्यप की सांसे हमेशा के लिए थाम दीं।

सुनियोजित तरीके से ‘डेथ ट्रैप’ बिछाया (Congress Leader Son Shot Dead)

यह महज एक साधारण लूट की कोशिश नहीं थी, बल्कि अपराधियों ने भागने का हर रास्ता पहले ही बंद कर दिया था। घर में घुसते ही बदमाशों ने सबसे पहले अन्य कमरों की सिटकनी बाहर से लगा दी, ताकि मदद के लिए कोई चीख भी बाहर न जा सके। इसके बाद शुरू हुआ मौत का तांडव। बदमाशों ने परिवार को डराने के लिए अंधाधुंध गोलियां चलाईं।

आयुष की मौके पर मौत, आशुतोष घायल

घर के बड़े बेटे आयुष कश्यप पर बदमाशों ने बेहद करीब से फायर किया। दो गोलियां लगते ही आयुष जमीन पर गिर पड़ा और देखते ही देखते उसने दम तोड़ (Congress Leader Son Shot Dead) दिया। भाई को बचाने दौड़े छोटे बेटे आशुतोष कश्यप पर भी हमलावरों ने रहम नहीं किया और उस पर भी गोली चला दी, जो उसके हाथ में जा लगी। वारदात के बाद हमलावर अंधेरे में गायब हो गए, जिससे पूरे गांव में मातम और डर पसरा हुआ है।

सत्ता के गलियारों में हलचल, अस्पताल पहुंचे विधायक

इस सनसनीखेज वारदात ने राजनीतिक गलियारों को भी गरमा दिया है। घटना के फौरन बाद क्षेत्रीय विधायक ब्यास कश्यप जिला अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल आशुतोष से बातचीत की और डॉक्टरों को बेहतर इलाज के निर्देश दिए। विधायक ने पुलिस प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा कि अपराधियों की गिरफ्तारी में किसी भी तरह की कोताही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

पुलिस की टीमें अलर्ट, सर्च ऑपरेशन जारी

बिर्रा थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच का मोर्चा संभाल (Congress Leader Son Shot Dead)  लिया है। फॉरेंसिक साक्ष्यों को सुरक्षित किया गया है और जिले के बाहर जाने वाले रास्तों पर कड़ी चेकिंग शुरू कर दी गई है। हालांकि, नकाबपोश होने के कारण बदमाशों की पहचान फिलहाल एक बड़ी चुनौती बनी हुई है। पुलिस के मुताबिक, अपराधियों को पकड़ने के लिए मुखबिरों का जाल बिछा दिया गया है।

Exit mobile version