कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने भारतीयों की शक्ल-सूरत को लेकर दिया विवादित बयान, कहा- दक्षिणी लोग…

Sam Pitroda
नई दिल्ली। Sam Pitroda: कांग्रेस नेता सैम पित्रोदा ने एक बार फिर विवादित बयान देकर पार्टी को मुश्किल में डाल दिया है। सैम पित्रोदा ने लोकसभा चुनाव के दौरान विरासत टैक्स को लेकर चौंकाने वाला बयान दिया था। प्रधानमंत्री मोदी ने अपने बयान से कांग्रेस को सकते में डाल दिया था। लेकिन अब एक बार फिर पित्रोदा ने मीडिया से बातचीत में भारतीयों की शक्ल-सूरत को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी की है। भारत की विविधता की बात करें तो सैम पित्रोदा की ऐसी टिप्पणी से नया विवाद खड़ा होने की आशंका है। उधर उनके बयान को लेकर पार्टी ने अपनी स्थिति साफ कर दी है।
पूर्वोत्तर भारत के लोग चीनी जैसे दिखते हैं। इंडियन ओवरसीज कांग्रेस के अध्यक्ष सैम पित्रोदा (Sam Pitroda) ने चौंकाने वाला बयान दिया है कि दक्षिण भारतीय अफ्रीकियों की तरह होते हैं और उत्तर भारतीय कुछ हद तक गोरे होते हैं। हम विविधता में एकता बनाए रख सकते हैं जैसा कि हमने अब तक किया है। पिछले 75 वर्षों में हमने सभी के रहने के लिए बेहतर वातावरण बनाया है।
हम भारत जैसे विविधतापूर्ण देश को एक साथ रख सकते हैं। पूर्वी भारत के लोग चीन की तरह दिखते हैं। पश्चिम अरब जैसे दिखते हैं, उत्तर के लोग गोरे दिखते हैं और दक्षिण भारतीय अफ्रीकी जैसे दिखते हैं। इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। हम सभी भाई-बहन हैं सैम पित्रोदा ने कहा।
कांग्रेस ने दी सफाई
जयराम रमेश ने कहा सैम पित्रोदा की भारत की विविधता की तुलना पूरी तरह से गलत और अस्वीकार्य है। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस इस बयान से खुद को पूरी तरह अलग करती है।