भाजपा की सुनामी में कांग्रेस नहीं बचा पाई अपना गढ़, 10 नगर में ऐतिहासिक जीत

10 नगर में ऐतिहासिक जीत, सारे पूर्वानुमान ध्वस्त
1 लाख से अधिक वोटों से जीती रायपुर मेयर प्रत्याशी मीनल चौबे
रायपुर /नवप्रदेश। (BJP mayor candidate Meenal Choubey) रायपुर नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी ने परचम लहराया है। भाजपा महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे एक लाख 20 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की हैं। वहीं प्रदेश के 10 नगर निगमों में महापौर के पद पर भारतीय जनता पार्टी का दबदबा है।
रायपुर नगर निगम में भारतीय जनता पार्टी ने परचम लहराया है। भाजपा महापौर प्रत्याशी मिनल चौबे एक लाख 20 हजार से अधिक वोटों से जीत दर्ज की हैं। वहीं प्रदेश के 10 नगर निगमों में महापौर के पद पर भारतीय जनता पार्टी का दबदबा है। 10 में से 8 नगर निगम में भाजपा ने जीत हासिल कर ली है। नगर निगम रायपुर, रायगढ़, चिरमिरी, राजनांदगांव, अंबिकापुर, धमतरी, बिलासपुर और जगदलपुर के महापौर के नतीजे सामने आ चुके हैं, जिसमें बीजेपी जीत दर्ज कर चुकी है। नगर निगम अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर में महापौर के पद के लिए 11 फरवरी को मतदान हुआ। इस चुनाव में महापौर के 79 प्रत्याशी मैदान पर थे। वहीं इन सभी नगर निगमों में बीजेपी बढ़त बनाई हुई है।
रायपुर नगर निगम
भाजपा महापौर प्रत्याशी मिनल चौबे
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी दीप्ती दुबे
धमतरी में भाजपा प्रत्याशी रोहरा जीते, 34 हजार से वोटों से विजयी
धमतरी नगर निगम में भाजपा से महापौर प्रत्याशी जगदीश रामू रोहरा ने जीत दर्ज कर ली है. रोहरा 34085 वोटों से जीते हैं.
किस प्रत्याशी को मिले कितने वोट-
आशीष रात्रे-4580
रामू रोहरा-38665
महेश कुमार रावटे -877
महेश साहू-583
आवेश हाशमी-3630
फिरोज खान- 304
गगन कुंभकार-797
तिलक राज सोनकर-423
नोटा-1789
2003 से हैं सक्रिय
51 वर्षीय जगदीश रामू रोहरा धमतरी शहर के विवेकानंद नगर के निवासी हैं. बीकॉम स्नातक जगदीश रामू रोहरा के राजनीतिक सफर की बात करें तो 2003 से भाजपा कार्यकर्ता के रूप में काम कर रहे हैं. 2010 से 2015 तक पार्टी के जिला कोषाध्यक्ष रहे। 2015 से 2019 तक भाजपा जिला अध्यक्ष रहे. वहीं 2019 से 2024 तक प्रदेश मंत्री रहे. 2024 से वे भाजपा के प्रदेश महामंत्री हैं। इस तरह से जगदीश रोहरा को अपना प्रत्याशी घोषित कर भाजपा ने उनके 22 साल के समर्पण को याद किया है।
धमतरी में मतदान से पहले ही कांग्रेस को झटका लग चुका था. यहां पर महापौर प्रत्याशी विजय गोलछा का नामांकन निरस्त हो गया था. भाजपा ने गोलछा को निगम का ठेकेदार बताकर आपत्ति जताई थी। इस मामले में सुनवाई के बाद रिटर्निंग अधिकारी ने कांग्रेस से महापौर प्रत्याशी का नामांकन निरस्त कर दिया था। इस पर कांग्रेस ने रायपुर में प्रेसवार्ता कर भाजपा सरकार पर हमला बोला था। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर सत्ता का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था। उन्होंने कहा था कि कांग्रेस प्रत्याशियों को चुनाव लडऩे से रोकने के लिए भाजपा कई तरह के हथकंडे अपना रही है। बैज ने कहा था कि कांग्रेस प्रत्याशियों के साथ पार्टी पूरी मजबूती से खड़ी है. इस मामले को लेकर कोर्ट जाएंगे. न्यायालय पर पूरा भरोसा है, फैसला हमारे पक्ष में आएगा।
पूर्व महापौर ढेबर को अमर गिदवानी ने दी मात
छत्तीसगढ़ के 10 नगरपालिक निगमों में भाजपा एकतरफा जीत दर्ज करते दिख रही है. तीन नगर निगम चिरमिरी, रायगढ़ और अंबिकापुर में अपना परचम लहरा दिया है. रायपुर नगर निगम में भी भाजपा ने जबरदस्त जीत दर्ज की है. वहीं पूर्व महापौर एजाज ढेबर चुनाव हार गए हैं. राजधानी के भगवती चरण शुक्ल वार्ड से बीजेपी प्रत्याशी अमर गिदवानी ने करीब 1500 से अधिक वोटो से यह चुनाव जीता है। वहीं एजाज ढेबर की पत्नी अर्जुमन ढेबर करीब 2400 वोट से आगे चल रही हैं।