कांग्रेस ने मनाया जीत का जश्न, PCC चीफ ने भाजपा पर कसा तंज, नेता प्रतिपक्ष ने किया पलटवार

कांग्रेस ने मनाया जीत का जश्न, PCC चीफ ने भाजपा पर कसा तंज, नेता प्रतिपक्ष ने किया पलटवार

Congress celebrates victory, PCC chief took a jibe at BJP, Leader of Opposition retaliated

Result Politics

रायपुर/नवप्रदेश। Result Politics : छत्तीसगढ़ में हुए निकाय चुनाव में कांग्रेस की जीत के बाद कांग्रेस पदाधिकारियों ने राजधानी के कांग्रेस मुख्यालय में जमकर जश्न मनाया। इस दौरान ढोल नगाड़ों के साथ पदाधिकारी बाकायदा नाचते झूमते भी दिखाई दिए। इस जश्न में पीसीसी चीफ मोहन मरकाम भी शामिल हुए।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि चुनाव परिणाम कांग्रेस की अपेक्षाओं के अनुरूप आये हैं। निकाय चुनाव के परिणाम जनता के मूड को समझने के लिये पर्याप्त है। यह चुनाव बस्तर, सरगुजा से लेकर दुर्ग, रायपुर सभी जगह हुये है। सभी स्थानों की जनता ने कांग्रेस पार्टी पर भरोसा जताया। कांग्रेस पार्टी इस भरोसे और विश्वास के लिये जनता के प्रति आभार व्यक्त करती है। जनता ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और उनकी सरकार के तीन साल के कामों पर मुहर लगाया है।

जनहितकारी काम पर लगी मुहर – मरकाम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 3 सालों में जो जनहितकारी काम किया, योजना बनाया उनका क्रियान्वयन किया जनता ने उस पर अपनी सहमति दिया है। जनता ने भूपेश बघेल के विस्वसनीय नया छत्तीसगढ़ मॉडल (Result Politics) को भी स्वीकार किया है। कांग्रेस सरकार ने पिछले तीन सालों में प्रदेश हर वर्ग किसान, मजदूर, आदिवासी, महिला, अनुसूचित जाति, युवा सभी के लिये काम किया। छत्तीसगढ़ के किसान से लेकर उद्योगपति सभी खुश है। भूपेश सरकार सभी के तरक्की के लिये रास्ते खोले है। यही कारण है सभी वर्ग के लोग कांग्रेस की सरकार से खुश है। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद कांग्रेस सरकार ने जनता के भरोसे को बनाये रखा है। यही कारण है सभी उपचुनाव, नगर निगम, पंचायत चुनाव कांग्रेस ने जीता था वर्तमान निकाय चुनाव में भी जनता कांग्रेस प्रत्याशियों को भरपूर आर्शिवाद दिया है।

आरोप पत्र को मिला जवाब

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि इस चुनाव में जनता ने भाजपा के अतिवादी सांप्रदायिकता और धर्मांतरण के झूठे मुद्दे को भी खारिज किया। जिस प्रकार से पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह अधिकारियों को धमका रहे थे, जिस प्रकार की अभद्र भाषा पूर्व मंत्री अजय चंद्राकर बोल रहे थे, कभी लोगों को जान से मारने की धमकी दे रहे थे, कभी हाथ काट लेने की धमकी दे रहे थे, कभी महिलाओं के बुर्के उतरवा देने की धमकी दे रहे थे जनता ने भाजपा की उस भाषा को भी अस्वीकार किया है। भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जो झूठा आरोप पत्र प्रस्तुत किया था जनता ने भाजपा के उस आरोप पत्र को भी नकार दिया है।

सत्ता और धनबल का खुलकर दुरुपयोग – कौशिक

नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक (Result Politics)ने कहा कि सत्ता और धनबल का खुलकर दुरुपयोग किया गया है। बैलेट पेपर से हुए चुनाव में कहीं हमारे प्रत्याशी 2 तो कही 4 वोट से हारे हैं। जहाँ 10 वोट से नीचे प्रत्याशी हारे हैं वहा विशुद्ध रूप से सत्ता का दुरुपयोग हुआ है। इसलिए कांग्रेस ने सत्ता में आते ही अपत्यक्ष प्रणाली में परिवर्तन कर प्रत्यक्ष प्रणाली को अपनाया है। इनको मालूम था कि ईवीएम मशीन के उपयोग करने से भाजपा की स्थिति मजबूत होती।

कौशिक ने कहा कि कैसे अधिकारियों और सत्ता का दुरुपयोग किया जा सकता है इस पूरे चुनाव में दिखा है। बीजेपी दमखम के साथ चुनाव लड़ी है और जनता का भी सहयोग रहा है। लेकिन जिस प्रकार से रिजल्ट आया है उस पर नजर डालें तो 10-20 वोट से ही भाजपा की हार हुई है। इससे साबित होता है कि कांग्रेस की स्थिति पूरे प्रदेश में क्या रही है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *