छत्तीसगढ़प्रशासनिक

Commercial Tax Department CG Transfer : वाणिज्यिक कर विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 9 अधिकारियों के तबादले

छत्तीसगढ़ सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था को और प्रभावी बनाने की दिशा में वाणिज्यिक कर (Commercial Tax Department CG Transfer) विभाग में अधिकारियों के तबादले का आदेश जारी किया है।

Commercial Tax Department CG Transfer
Commercial Tax Department CG Transfer
Commercial Tax Department CG Transfer
Commercial Tax Department CG Transfer

विभागीय स्तर पर जारी इस सूची में कुल 9 अधिकारियों और कर्मचारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। यह आदेश वाणिज्यिक कर विभाग के उप सचिव एस.के. सिंह द्वारा जारी किया गया है, जिसके बाद संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से नवीन पदस्थापना स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

https://youtu.be/BOjwBy77zNQ

जारी आदेश के अनुसार, राज्य कर संयुक्त आयुक्त अजय देवांगन को जगदलपुर संभाग से स्थानांतरित कर राज्य कर आयुक्त मुख्यालय, नवा रायपुर में पदस्थ किया गया है।

वहीं राज्य कर उपायुक्त सुमित कुमार महोबिया को बिलासपुर बीआईयू से सरगुजा संभाग अंबिकापुर में संयुक्त आयुक्त कार्यालय में नई जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा राज्य कर सहायक आयुक्त शारदा मिश्रा को नवा रायपुर स्थित वाणिज्य कर अधिकरण सचिवालय से स्थानांतरित कर कोरिया वृत्त, मनेन्द्रगढ़ में पदस्थ किया गया है।

इसी क्रम में सहायक आयुक्त आनंद कुमार डोंगरे को रायपुर वृत्त-8 से कोरिया वृत्त, मनेन्द्रगढ़ में नई जिम्मेदारी (Commercial Tax Department CG Transfer) सौंपी गई है,

जबकि सहायक आयुक्त सुरेंद्र कुमार पटल को कोरिया वृत्त से बेमेतरा वृत्त में स्थानांतरित किया गया है। राज्य कर अधिकारी चित्ररेखा भूआर्य को रायपुर वृत्त-11 से दुर्ग वृत्त-03 भेजा गया है, वहीं राज्य कर अधिकारी अंशु शुक्ला को बिलासपुर वृत्त-3 से सरगुजा संभाग अंबिकापुर में पदस्थ किया गया है।

इसके अतिरिक्त राज्य कर अधिकारी सुनीता सोनी को भाटापारा वृत्त से रायपुर वृत्त-2 में स्थानांतरित किया (Commercial Tax Department CG Transfer) गया है, जबकि राज्य कर निरीक्षक आशीष कुमार साहू को दुर्ग संभाग के बीआईयू से दुर्ग वृत्त-2 में नई जिम्मेदारी दी गई है।

https://youtu.be/ybaZb7jgWCY

विभागीय अधिकारियों के अनुसार, यह तबादले प्रशासनिक आवश्यकता और कार्य व्यवस्था को बेहतर बनाने के उद्देश्य से किए गए हैं, ताकि राजस्व संग्रह और विभागीय कार्यों में और अधिक दक्षता लाई जा सके।

प्रशासनिक स्तर पर इस बदलाव को विभागीय कार्यप्रणाली में संतुलन और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की दिशा में एक नियमित प्रक्रिया का हिस्सा माना जा रहा है। नई पदस्थापनाओं के बाद संबंधित अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में विभागीय कार्यों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी संभालेंगे।

Related Articles

Back to top button