Collector Dr. Gaurav Singh Inspected The Schools : किताबें, भोजन, जर्जर बिल्डिंग तक की कलेक्टर ने की जांच

Collector Dr. Gaurav Singh Inspected The Schools : किताबें, भोजन, जर्जर बिल्डिंग तक की कलेक्टर ने की जांच

Collector Dr. Gaurav Singh Inspected The Schools :

Collector Dr. Gaurav Singh Inspected The Schools :

स्कूली छात्रों को कहा वे भी थे कभी छात्र आज कलेक्टर हैं, खूब पढ़ें बने घर और प्रदेश का गौरव

रायपुर/नवप्रदेश। Collector Dr. Gaurav Singh Inspected The Schools : किताबें, भोजन, जर्जर बिल्डिंग तक की कलेक्टर ने की जांच, कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल पहुंचे। कलेक्टर सिंह ने स्कूली बच्चों से वितरित पुस्तकों की जानकारी भी लिए। छात्रों के स्कूली बैग खोलकर भी सत्यापित किया।

इस दौरान कलेक्टर गौरव सिंह ने छात्रों से मुलाकात की। उन्होंने छात्रों को रोककर नाम पूछा, कक्षा की जानकारी ली और फिर उनके स्कूल बैग खोलकर कॉपी-किताबें भी चेक किये। कलेक्र सिंह ने छात्रों को अपना नाम बताया और प्रेरित किया कि छात्र वे भी थे और आज कलेक्टर हैं, आप भी गौरव हैं और दिल लगाकर अध्ययन करें।

बच्चों से बातचीत के बाद आंगनबाड़ी केंद्र में बच्चों के साथ ही मध्यान्ह भोजन का स्वाद कलेक्टर ने चखा। कलेक्टर गौरव सिंह ने जो छात्रों के लिए संभावित खतरा बनी हों ऐसी अन्य जर्जर स्कूल बिल्डिंग को नष्ट करने के निर्देश भी दिए। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह धरसींवा के ग्राम कुरा में स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पहुंचे।

कलेक्टर ने स्कूल से निकलने वाले बच्चों को रूकवाया और उनके बैग को खोलकर स्वयं देखा और वितरित पुस्तकों की जानकारी ली। कलेक्टर ने स्कूल की तरफ से पुस्तकें मिलने की बात पूछी। इस दौरान बच्चों ने कलेक्टर को बताया कि पुस्तकें मिल चुकी है और सुरक्षित करने कवर भी लगा दिए है। इस पर कलेक्टर ने कहा कि अच्छे से पढ़ाई कीजिए। कलेक्टर ने कुरा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में पहुंचकर बच्चों से बातचीत की।

कलेक्टर ने बच्चों से उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा और स्कूल खुलने के टाइमिंग को भी पूछा। साथ ही स्कूल परिसर के जर्जर और पुराने भवन को नष्ट करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने उस स्थान को उपयोगी बनाने के लिए कहा है। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ विश्वदीप, सहायक कलेक्टर सुश्री अनुपमा आनंद और एसडीएम नंदकुमार चैबे उपस्थित थे।

कलेक्टर ने चखा मध्यान्ह भोजन का स्वाद

कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने ग्राम कुरा के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में मध्यान्ह भोजन कीचन का अवलोकन किया। कलेक्टर ने जल्द ही कीचन शेड को सुधार करने के निर्देश दिए। इसके बाद कलेक्टर कुरा के आंगनबाड़ी केंद्र में पहुंचे और मध्यान्ह भोजन का स्वाद चखा।

कलेक्टर ने वहां की व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। कलेक्टर ने आंगनबाड़ी केंद्रों के बाहर पौधेरोपण करने के निर्देश दिए और फेंसिंग करने के लिए भी कहा। इसके अलावा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला कुरा के मध्यान्ह भोजन कीचन का अवलोकन किया और आवश्यक निर्देश दिए।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *