Cold : सावधान...! अंगीठी सेंकना पड़ा भारी...पति-पत्‍नी बेहोश, गर्भ में पल रहे बच्‍चे की मौत

Cold : सावधान…! अंगीठी सेंकना पड़ा भारी…पति-पत्‍नी बेहोश, गर्भ में पल रहे बच्‍चे की मौत

Cold: Be careful...! It was heavy to bake the stove ... husband and wife fainted, the unborn child died

Cold

नैनीताल/नवप्रदेश। Cold : शहर में बढ़ती ठंड में बंद कमरे में अंगीठी सेंकना खतरे का सबब बन रहा है। यहां अंगीठी की गैस लगने से दंपती मूर्छित हो गया। गैस लगने से गर्भवती महिला के गर्भ में पल रहे बच्चे की मौत हो गयी। फिलहाल महिला को अस्पताल में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा है।

पड़ोसियों को दोनों मूर्छित पड़े मिले

जानकारी के मुताबिक तल्लीताल निवासी ललित ने रात कमरे में अंगीठी (Cold) जलाई थी। खाना खाने के बाद ललित व उसकी पत्नी दीपिका दोनों सो गए। देर रात एकाएक ललित का सिर घूमने लगा तो अंगीठी की गैस सिर चढ़ने पर उसने फोन कर पड़ोसियों को सूचना दी तो पड़ोसियों को दोनों मूर्छित पड़े मिले।

तत्काल दोनों को बीडी पांडे अस्पताल लाया गया। जहां दोनों को भर्ती कर उपचार दिया जा रहा था। रविवार सुबह होश में आने के बाद चिकित्सकों को महिला के गर्भवती होने की जानकारी मिली। अल्ट्रासाउंड कराया गया तो गर्भ में पल रहे भ्रूण में हलचल हो रही थी, मगर देर शाम जांच के दौरान हलचल बंद हो गयी।

ऑपरेशन कर मृत भ्रूण को निकाला जाएगा

पीएमएस डॉ एलएमएस रावत ने गर्भ में पल रहे भ्रूण की मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि फिलहाल महिला को ऑब्जर्वेशन के लिए अस्पताल में भर्ती रखा गया है। 24 घंटे बाद ऑपरेशन कर मृत भ्रूण को निकाला जाएगा।

खिड़की दरवाजे खुले रखें

बीडी पाण्डे अस्पताल के वरिष्ठ फिजीशियन(Cold) डा एमएस दुग्ताल ने कहा कि, अंगीठी में कोयला व लकड़ी जलाने से कार्बन मोनो आक्साइड का लेवल बढ़ जाता है। बंद कमरे में यदि आक्सीजन लेवल कम हुआ तो बड़ा खतरा बन सकता है। कमरे में अंगीठी जलाने पर खिड़की दरवाजे खुले रखें। साथ ही हीटर व ब्लोवर जलाते समय भी कमरे में वेंटिलेशन का ध्यान रखा जाए।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *