COBRA Battalion Accident : छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा, 201 कोबरा बटालियन के 4 जवान शहीद, एक की हालत गंभीर

जिले के अर्जुनी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम खपरी बाईपास के पास शुक्रवार (COBRA Battalion Accident) को हुए भीषण सड़क हादसे ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। इस दर्दनाक दुर्घटना में 201 कोबरा बटालियन के चार जवानों की मौके पर ही शहादत हो गई, जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल बताया जा रहा है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, जगदलपुर स्थित 201 कोबरा बटालियन से जवानों को लेकर आ रही एक डिजायर कार खपरी बाईपास के पास सड़क किनारे खड़े ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसके परखच्चे उड़ गए। हादसे की सूचना मिलते ही अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
बताया जा रहा है कि कार में सवार जवान वाहन के भीतर बुरी तरह फंस (COBRA Battalion Accident) गए थे। गैस कटर की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद जवानों को बाहर निकाला गया। हादसे में दो जवानों की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि गंभीर रूप से घायल दो जवानों ने जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। एक अन्य जवान को गंभीर अवस्था में इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस ने दिवंगत जवानों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवा दिया है और दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है। प्रारंभिक तौर पर तेज रफ्तार और अचानक नियंत्रण खोने की आशंका जताई जा रही है, हालांकि वास्तविक कारण जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
इस हृदयविदारक हादसे के बाद सुरक्षा बलों और स्थानीय प्रशासन में शोक (COBRA Battalion Accident) की लहर है। शहीद जवानों की शहादत से क्षेत्र में गमगीन माहौल बना हुआ है, वहीं पुलिस प्रशासन ने परिजनों को हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया है।



