CM's Attack On Congress : बोले- जो पार्टी नेत्रियों का सम्मान नहीं करते, वो महिलाओं का क्या आदर करेंगे

CM’s Attack On Congress : बोले- जो पार्टी नेत्रियों का सम्मान नहीं करते, वो महिलाओं का क्या आदर करेंगे

Charandas Mahant Taunted Saroj Pandey :

Charandas Mahant Taunted Saroj Pandey :

सरगुजा/नवप्रदेश। CM’s Attack On Congress : सीएम विष्णुदेव साय गुरुवार को सरगुजा दौरे पर पहुंचे। वे सरगुजा लोकसभा क्षेत्र के शंकरगढ़ में चुनावी सभा को संबोधित करने पहुंचे थे। इस दौरान कांग्रेस राष्ट्रीय प्रवक्ता राधिका खेड़ा के विवाद को लेकर कहा कि, कांग्रेस का कल्चर ही यही है। कांग्रेस अपनी पार्टी की महिलाओं का सम्मान नहीं कर पा रही है, तो वो बाकी महिलाओं का सम्मान कैसे करेगी।

हार के खौफ से बौखलाए हुए हैं

सीएम साय ने कहा कि, कांग्रेसी हार की डर से बौखलाए हुए हैं। साथ ही पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के कुनकुरी में शराब घोटाले को लेकर दिए बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि, छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। भ्रष्टाचार को लेकर जीरो टॉलरेन्स की नीति है।

जो दोषी है उस पर कार्यवाही की जाएगी

राधिका खेड़ा के मामले में भाजपा विधायक अजय चंद्राकर ने प्रियंका गांधी से कहा कि, प्रियंका जी आज मंच से इस बात की घोषणा करें कि, जो दोषी है उस पर कार्यवाही करती हूं। छत्तीसगढ़ के संस्कार में किसी महिला को अपमानित नहीं किया जाता है।

AJAY CHANDRAKAR
AJAY CHANDRAKAR

हमारे पास उनका आवेदन नहीं आया

बीजेपी द्वारा राधिका खेड़ा को समर्थन और बीजेपी में शामिल होने की अटकलों पर भाजपा विधायक चंद्राकर ने कहा कि, मैं नव प्रवेश समिति का चेयरमैन हूं। हमारे पास उनके आने का किसी तरह का आवेदन नहीं है। अगर वह न्याय के लिए प्रशासन के पास जाती हैं, तो तो बीजेपी प्रशासन से मिलकर दोषियों पर कार्रवाई की मांग करेगी।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *