Site icon Navpradesh

CM’s Akti Festival : धोती कुर्ते में की पूजा अर्चना, ट्रैक्टर भी चलाया…देखें तस्वीरें

Akti Tihar : Folk Sanskar of Chhattisgarh Akti Tihar

Akti Tihar

रायपुर/नवप्रदेश। CM’s Akti Festival : आज अक्ती पर्व के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को किसान के रूप में देखने को मिला। धोती कुर्ते में उन्होंने न सिर्फ पूजा अर्चना की बल्कि एक समृद्ध किसान की तरह ट्रैक्टर भी चलाया। हालांकि सीएम बघेल खुद एक किसान और एक किसान के बेटे हैं।

खेती किसानी (CM’s Akti Festival) में पानी का विशेष महत्व होता है इसी कड़ी में मुख्यमंत्री ने परिसर में बनाए गए लघु वाटिका में कुआं का पूजन किया। हम आपको तस्वीरों के जरिए उनके किसानी रूप के दिखा रहे है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अभियांत्रिकी महाविद्यालय परिसर में बनी बाड़ी में लौकी, कुम्हड़ा और तरोई के बीजों  का रोपण किया।

अक्ती पर्व के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के खेत में ठाकुरदेवता की पूजा अर्चना कर खेती-किसानी के नये कामों की शुरुआत की और प्रदेशवासियों की सुख समृद्धि की कामना की।

ट्रेक्टर चलाकर बीजों का रोपण भी किया

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने माटी पूजन के दौरान सबसे पहले कोठी से अन्न लेकर ठाकुर देव को अर्पित किया। यहाँ परम्परागत तौर पर उन्होंने अन्न के दोने को बैगा को सौंपा। इस अन्न को ठाकुर देव के सामने रखकर अन्न पूजा की क्रिया को सम्पन्न किया गया। इस अन्न दोने से बीजहा लेकर खेत में बीजारोपण किया जाएगा। मुख्यमंत्री बघेल ने अक्षय तृतीया के अवसर पर खेत में हल और ट्रेक्टर चलाकर बीजों का रोपण भी किया।


धरती और प्रकृति की रक्षा करने के संकल्प के साथ मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज छत्तीसगढ़ में माटी पूजन महाभियान की शुरुआत की। इसके अंतर्गत राज्य में जैविक खेती को बढ़ावा दिया जाएगा।

CM ने माटी पूजन महाभियान (CM’s Akti Festival) का लक्ष्य रासायनिक खेती की जगह जैविक खेती की पुनर्स्थापना की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अक्ती तिहार के मौक़े पर माटी पूजन कर नई परम्परा की शुरुआत की।

Exit mobile version