CM Yogi Adityanath Taunts Bhupesh : कहा- CG को लुटने वाला भूपेश ठसक के साथ चुनाव लड़ रहा

CM Yogi Adityanath Taunts Bhupesh : कहा- CG को लुटने वाला भूपेश ठसक के साथ चुनाव लड़ रहा

CM Yogi Adityanath Taunts Bhupesh :

CM Yogi Adityanath Taunts Bhupesh :

जनसभा में योगी आदित्यनाथ बोले भारत में अब घोटालेबाज नही चलेंगे, सबक जनता को यानि कि आपको सिखाना है

रायपुर/नवप्रदेश। CM Yogi Adityanath Taunts Bhupesh : भूपेश बघेल पर उत्तर प्रदेश के CM योगी आदित्यनाथ ने चुनावी जनसभा में सियासी हमला किया है। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश को लेकर योगी आदित्यनाथ बोले भारत में अब घोटालेबाज नही चलेंगे। जिस भूपेश बघेल पर छत्तीसगढ़ CG को लुटने का आरोप है। अनेकों घोटाले करने का आरोप है वो पूरी ठसक के साथ चुनाव लड़ रहा है, सबक जनता को यानि कि आपको सिखाना है। मुख्यमंत्री श्री योगी रविवार को राजनांदगाँव संसदीय क्षेत्र के ग्राम कुमरदा में भारतीय जनता पार्टी की महती चुनावी जनसभा को संबोधित कर रहे थे।

उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि कांग्रेस घोटाले का नाम है, कांग्रेस आतंकवाद का नाम है, कांग्रेस नक्सलवाद का नाम है। कांग्रेस ने युवाओं को आतंकवाद के नाम पर, उग्रवाद के नाम पर उकसाने का कार्य किया है। श्री योगी ने कहा कि 102 लोकसभा सीटों पर चुनाव हुए हैं।

पूरे देश के अंदर एक ही लहर है, एक ही आवाज है- फिर एक बार मोदी सरकार। इसी आवाज को छत्तीसगढ़ में भी हमें गुंजाना है। जो लोग जातिवाद के नाम पर और अन्य आधार पर यहाँ लोगों को बाँटना चाहते हैं, उनको दरकिनार करिए।

मुख्यमंत्री श्री योगी ने कहा कि जब भी अवसर मिला, कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ को पूरी तरह लूटने का कोई मौका नहीं छोड़ा। भाजपा की सरकारों ने, डॉ. सिंह की सरकार रही हो, चाहे वर्तमान में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार हो, यहां के गरीबों के लिए, पिछड़ों के लिए, वनवासी आदिवासियों के लिए, उनके सम्मानजनक स्थान के लिए कार्य किया।

योगी ने रामलला को उत्तर प्रदेश और छत्तीसगढ़ से ऐसे जोड़ा

कहा कि अयोध्या में 500 वर्षों का इंतजार समाप्त करके प्रभु श्रीरामलला का फिर से अयोध्या में आगमन हुआ है। क्या यह काम कांग्रेस के लोग कर पाते? जब भगवान राम को 14 वर्ष का वनवास हुआ था तो उन्होंने इसी छत्तीसगढ़ की तरफ रुख किया क्योंकि ननिहाल नजदीक था। पहले चित्रकूट आए और फिर दंडकारण्य होते हुए पंचवटी की तरफ गए। उस समय भी उनके सामने चुनौती थी कि रावण के कुछ राक्षस इस पूरे क्षेत्र में यहाँ के ऋषि-मुनियों को परेशान करते थे, सभ्य समाज को प्रताड़ित करते थे उनकी सुरक्षा का दायित्व प्रभु राम ने अपने कंधे लिया।

निसिचर हीन करहुँ मही का संकल्प लेकर उन्होंने इसी धरती पर इसको निशिचरहीन करने का जो संकल्प लिया उसी का परिणाम था कि लंका के राजा रावण को भी अंततः अपने पूरे खानदान के साथ दूसरे लोक के लिए प्रस्थान करना पड़ा था। श्री योगी ने कहा कि आज अगर अयोध्या में रामलला का प्रगटीकरण हुआ है, फिर से रामलला 500 वर्षों का इंतजार समाप्त करते हुए अयोध्या आए हैं तो प्रधानमंत्री श्री मोदी के कारण आए हैं।

कांग्रेस के लोग तो कहते थे कि राम हुए ही नहीं, जब राम हुए ही नहीं तो गांधी जी क्यों कहते थे हे राम, अंत में उन्होंने कहा था रघुपति राघव राजा राम। गांधीजी के नाम पर जिन लोगों ने जीवनभर सत्ता पर काबिज रहे, वे राम के अस्तित्व पर प्रश्न खड़ा कर रहे थे। यह भारत के अस्तित्व पर प्रश्न खड़ा करने की कांग्रेस की कुचेष्टा थी। अभी देश प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में आगे बढ़ रहा है और देशवासियों ने 10 वर्ष में बदलते हुए भारत को देखा होगा।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *