CM Vishnu Dev In Telangana Public Meeting : ‘भद्राचलम’ में CM विष्णुदेव दहाड़े कहा- कांग्रेस ‘डूबती नैया’

CM Vishnu Dev In Telangana Public Meeting : ‘भद्राचलम’ में CM विष्णुदेव दहाड़े कहा- कांग्रेस ‘डूबती नैया’

CM Vishnu Dev In Telangana Public Meeting :

CM Vishnu Dev In Telangana Public Meeting :

नवप्रदेश डेस्क। CM Vishnu Dev In Telangana Public Meeting : आयोजित विजय संकल्प यात्रा जनसभा में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने ‘भद्राचलम’ में दहाड़े, कहा- कांग्रेस ‘डूबती नैया’ और भ्रष्टाचार की जननी। बुलंद आवाज में सभा से कहा- 2045 तक भारत बनेगा विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था। CM विष्णु देव साय आज तेलंगाना के भद्राचलम में आयोजित विजय संकल्प यात्रा जनसभा में शामिल हुए।

साय ने यहां आयोजित भव्य जनसभा को भारतीय जनता पार्टी के पक्ष में संबोधित किया। उन्होंने कहा कि मैं यहां आज अपने आदिवासी भाइयों-बहनों का समर्थन मांगने आया हूं।

भारतीय जनता पार्टी आज दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी है। हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पूरी दुनिया में करिश्माई और लोकप्रिय नेता हैं। जिनके कारण आज पूरी दुनिया में भारत का डंका बजा रहा है।

हमारे प्रधानमंत्री गांव, गरीब, किसान, मजदूर, महिलाओं के हित में सबका साथ, सबका विकास के ध्येय वाक्य को आत्मसात कर 140 करोड़ भारतवासियों की सेवा कर रहे हैं। कांग्रेस भ्रष्टाचार की जननी है।

कांग्रेस शासनकाल के घोटालों की दिलाई याद

साय ने आगे कहा कि जब यूपीए की सरकार थी मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे तब रोज नया-नया भ्रष्टाचार सामने आता था। कोलगेट घोटाला, कॉमन वेल्थ घोटाला, अगस्ता वेस्टलैंड घोटाला जैसे बड़े-बड़े घोटाले हुए। मनमोहन सिंह जी के 10 साल के सरकार में उनके बड़े-बड़े नेता और मंत्री घोटाले में फंसे और जेल भी गए।

CM साय ने कहा- यही कारण है कि पूरे देश की जनता ने कांग्रेस को ठुकरा दिया और एकछत्र रूप से देश और प्रदेश में राज करने वाली कांग्रेस पार्टी सिमटकर रह गई है। पार्टी के अच्छे नेता कांग्रेस छोड़कर दूसरी पार्टियों में जा रहे हैं। कांग्रेस डूबती नैया है, भ्रष्टाचार की जननी है इसलिए हमें भारतीय जनता पार्टी का परचम लहराना है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *