CM Vishnu Deo Sai Strict Action : छत्तीसगढ़ में अफीम की अवैध खेती पर सख्त हुआ शासन, CM विष्णुदेव साय ने कलेक्टरों को 15 दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश

छत्तीसगढ़ में अवैध रूप से अफीम की खेती के मामले सामने आने के बाद सरकार ने सख्त (CM Vishnu Deo Sai Strict Action) रुख अपना लिया है। राज्य के मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश जारी करते हुए अपने-अपने क्षेत्रों में सघन निरीक्षण और सर्वे कराने को कहा है, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कहीं भी अवैध रूप से अफीम की खेती न हो रही हो।
संभावित क्षेत्रों में व्यापक सर्वे के निर्देश
राजधानी Raipur से जारी निर्देशों में मुख्यमंत्री ने स्पष्ट कहा है कि प्रत्येक जिला प्रशासन अपने क्षेत्र में संभावित स्थानों की गहन जांच (CM Vishnu Deo Sai Strict Action) कराए। साथ ही यह भी सुनिश्चित किया जाए कि प्रदेश के किसी भी हिस्से में अवैध मादक फसलों की खेती न हो रही हो। मुख्यमंत्री ने सभी कलेक्टरों को निर्देश दिया है कि वे इस संबंध में विस्तृत जांच कर 15 दिनों के भीतर प्रमाण पत्र सहित रिपोर्ट शासन को उपलब्ध कराएं।
सरकार की ‘जीरो टॉलरेंस’ नीति
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार अवैध मादक पदार्थों के उत्पादन और कारोबार के खिलाफ सख्त रुख अपनाए हुए है। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस तरह की गतिविधियों को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों को जारी किया गया पत्र
मुख्यमंत्री के निर्देश के बाद Chhattisgarh Revenue Department के अंतर्गत कार्यरत भू-अभिलेख आयुक्त कार्यालय की ओर से भी सभी जिला कलेक्टरों को पत्र जारी किया (CM Vishnu Deo Sai Strict Action) गया है। इसमें जिलों में सर्वे कर जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा यह प्रमाणित करने को कहा गया है कि संबंधित जिले में अफीम की अवैध खेती नहीं हो रही है। सरकार के इस कदम को राज्य में अवैध मादक पदार्थों के खिलाफ चल रही सख्त कार्रवाई का हिस्सा माना जा रहा है।



