CM Sai Cabinet Meeting Begins : खेती-किसानी पर केंद्रित फैसले की उम्मीद

CM Sai Cabinet Meeting Begins :

CM Sai Cabinet Meeting Begins :

11 जुलाई को जनदर्शन कार्यक्रम नहीं होगा

रायपुर/नवप्रदेश। CM Sai Cabinet Meeting Begins : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक मंत्रालय स्थित महानदी भवन में शुरू हो गई है। मुख्यमंत्री कार्यालय के मुताबिक हर गुरुवार को होने वाला CM जनदर्शन इस बार स्थगित रहेगा। यानी 11 जुलाई को जनदर्शन कार्यक्रम नहीं होगा।

कैबिनेट की बैठक में प्रदेश की स्वास्थ्य सुविधाओं और कृषि को लेकर चर्चा होनी है। जिस पर सरकार कुछ अहम फैसले ले सकती है। इसी महीने विधानसभा का मानसून सत्र भी होना है। बजट से जुड़ी मांगों पर भी कैबिनेट की बैठक में फैसला लिया जा सकता है।

लिंक में क्लिक करके देखें CM साय ले रहे केबिनेट की बैठक का दृश्य….

https://twitter.com/Navpradesh/status/1810622464176848954

राज्य में खरीफ फसलों की बुआई तेजी चल रही है। CM साय ने अफसरों से इसकी जानकारी ली है। कृषि विभाग से मिली रिपोर्ट के अनुसार अब तक धान, अन्य अनाज की फसलों सहित दलहन-तिलहन, गन्ना की बुआई 23 लाख एक हजार 960 हेक्टेयर में हो चुकी है

10 जुलाई को केन्द्रीय वित्त आयोग के अधिकारी प्रदेश के दौरे पर आ रहे हैं। इनके साथ राज्य की वित्तीय जरूरतों और आर्थिक प्रगति समेत कई मुद्दों पर बात होगी। इसकी जानकारी भी CM अफसरों से लेंगे।

लिंक में क्लिक करके देखें CM साय ले रहे केबिनेट की बैठक का दृश्य….

https://twitter.com/Navpradesh/status/1810622464176848954

You may have missed