छत्तीसगढ़

CM Sai Balak Ashram : बच्चों के बीच मनाया जन्मदिन, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बालक आश्रम बगिया में बांटी खुशियां, केक और चॉकलेट देकर बढ़ाया उत्साह

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने 62वें जन्मदिवस को खास अंदाज में मनाते हुए जशपुर जिले के बगिया स्थित बालक आश्रम पहुंचकर बच्चों के साथ खुशियां (CM Sai Balak Ashram) साझा कीं। मुख्यमंत्री ने आश्रम परिसर में बच्चों के साथ केक काटा और उन्हें अपने हाथों से केक और चॉकलेट वितरित कर इस अवसर को यादगार बना दिया।

https://youtu.be/rv3v2wwuf_g

मुख्यमंत्री के आगमन से आश्रम के बच्चों में खासा उत्साह देखने को मिला। बच्चे उन्हें अपने बीच पाकर बेहद खुश नजर आए और आत्मीयता से उनसे बातचीत करते रहे। मुख्यमंत्री ने भी बच्चों से स्नेहपूर्वक संवाद किया, उनका हालचाल जाना और पढ़ाई के प्रति प्रेरित किया। उनके सहज और सादगीपूर्ण व्यवहार ने बच्चों के चेहरों पर मुस्कान ला दी और पूरे परिसर में उत्सव जैसा माहौल बन गया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि वे मन लगाकर शिक्षा प्राप्त करें और अपने सपनों को साकार करने के लिए निरंतर (CM Sai Balak Ashram) प्रयास करें। उन्होंने बच्चों को विश्वास दिलाया कि राज्य सरकार शिक्षा और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने सभी बच्चों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।

बालक आश्रम बगिया में कक्षा पहली से पांचवीं तक के छात्र अध्ययनरत हैं, जिनमें बड़ी संख्या आदिवासी समुदाय के बच्चों की है। मुख्यमंत्री ने बच्चों के साथ समय बिताकर उन्हें प्रोत्साहित किया और उनके साथ जन्मदिन की खुशियां साझा कीं, जिससे बच्चों के लिए यह दिन खास बन गया।

https://youtu.be/OK4pPqV1F1Y

इस अवसर पर क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी सहित आश्रम के शिक्षक और स्टाफ (CM Sai Balak Ashram) भी मौजूद रहे। सभी ने मुख्यमंत्री को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं और बच्चों के साथ उनके इस संवेदनशील पहल की सराहना की।

मुख्यमंत्री का यह कदम समाज के प्रति संवेदनशीलता और बच्चों के प्रति उनके स्नेह का प्रतीक माना जा रहा है, जिसने जन्मदिन को सेवा और प्रेरणा के अवसर में बदल दिया।

Related Articles

Back to top button