CM Released Amount : स्व-सहायता समूह और गौठानों को जारी किए 10.24 करोड़

CM Released Amount : स्व-सहायता समूह और गौठानों को जारी किए 10.24 करोड़

CM Baghel: Chief Minister congratulated Eid-ul-Fitr

CM Baghel

रायपुर/नवप्रदेश। CM Released Amount : CM भूपेश बघेल ने गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण कार्यक्रम के तहत पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 10 करोड़ 24 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी की।

जिसमें 16 जनवरी से 15 फरवरी तक राज्य के गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से गोधन न्याय योजना के तहत क्रय किए गए गोबर के एवज में 5 करोड़ 62 लाख रूपए भुगतान किया गया है। इसके आलावा गौठान समितियों को 1.88 करोड़ और महिला समूहों को 2.75 करोड़ रूपए की लाभांश राशि शामिल हैं।

गौरतलब है कि गोधन न्याय योजना (CM Released Amount) के तहत गौठानों में ग्रामीणों से 2 रूपए की दर से गोबर की खरीदी की जा रही है। 15 जनवरी तक क्रय किए गए गोबर के एवज में गोबर बेचने वालों को 122.17 करोड़ रूपए का भुगतान भी किया जा चुका है।

18 फरवरी को गोबर विक्रेताओं को 5 करोड़ 62 लाख रूपए का भुगतान होने के बाद यह आंकड़ा बढ़कर 127.79 करोड़ रूपए हो जाएगा। गौठान समितियों को भी 45.29 करोड़ रूपए तथा महिला स्व-सहायता समूहों 29.46 करोड़ रूपए राशि लाभांश की भुगतान किया जा चुका है।

महिला समूहों को 51 करोड़ 36 लाख की आय

गौठानों में महिला (CM Released Amount) समूहों द्वारा गोधन न्याय योजना के अंतर्गत क्रय गोबर से बड़े पैमाने पर वर्मी कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट, सुपर कम्पोस्ट प्लस एवं अन्य उत्पाद तैयार किया जा रहा है। महिला समूहों द्वारा 11 लाख 27 हजार क्विंटल वर्मी कम्पोस्ट तथा 4 लाख 60 हजार क्विंटल से अधिक सुपर कम्पोस्ट खाद का निर्माण किया जा चुका है, जिसे सोसायटियों के माध्यम से शासन के विभिन्न विभागों एवं किसानों को रियायती दर पर प्रदाय किया जा रहा है।

महिला समूह आय मूलक विभिन्न गतिविधियों का संचालन कर रही है। जिससे महिला समूहों को अब तक 51 करोड़ 36 लाख रूपए की आय हो चुकी हैं। राज्य में गौठानों से 11,477 महिला स्व सहायता समूह सीधे जुड़े हैं, जिनकी सदस्य संख्या 77,077 है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *