देशराजनीति

CM Nitish Kumar : बिहार में फिर सुशासन बाबू, आज नीतीश कुमार लेंगे मुख्यमंत्री पद की शपथ

बिहार विधानसभा चुनाव में NDA ने शानदार जीत दर्ज की है। इसके बाद आज गठबंधन ने विधायक () दल का नेता नीतीश कुमार को चुन लिया गया है। इसके बाद वे राजभवन पहुंचे, जहां पर उन्होंने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद को मुख्यमंत्री पद का इस्तीफा सौंपा। साथ ही उन्होंने नई सरकार बनाने के लिए एनडीए विधायकों के समर्थन पत्र दिया।

https://www.youtube.com/watch?v=fHauzjYzxHs

एनडीए विधायक दल की बैठक का आयोजन बुधवार को हुआ, जहां पर बीजेपी नेता सम्राट चौधरी ने नीतीश कुमार के नाम मुख्यमंत्री पद का प्रस्ताव रखा। जानकारी मिली है कि नई सरकार में सम्राट चौधरी और विजय सिन्हा का उपमुख्यमंत्री बनना तय माना जा रहा है। इसका प्रस्ताव बीजेपी विधायक दल ने रखा है। सम्राट चौधरी को बीजेपी विधायक दल का नेता चुना गया है, जबकि विजय सिन्हा को उप नेता चुना लिया गया। सूत्रों ने बताया कि स्पीकर पद बीजेपी के पाले में रहेगा।

इससे पहले नीतीश कुमार को जेडीयू विधायक दल का नेता चुना गया था। इसके लिए बैठक सीएम आवास में रखी गई थी, जिसमें सर्वसम्मति से नीतीश कुमार को नेता चुना गया था। नीतीश कुमार अपने मुख्यमंत्री पद का शपथ 10वीं बार लेने वाले है। इसका कार्यक्रम राजधानी के गांधी मैदान में 20 नवंबर को रखा गया है। जहां पर तैयारियां तेजी से चल रही है।

https://youtu.be/n406wvRiF78

गौरतलब है कि विधानसभा चुनाव में एनडीए को 202 सीटों पर जीत हासिल हुई हैं। बीजेपी ने 89 और जेडीयू ने 85 सीटें जीती है। बीजेपी बिहार में सबसे ज्यादा सीटें जीतकर बड़ी पार्टी बनकर उभरी है। वहीं जेडीयू दूसरे नंबर की पार्टी बनी। इनके अलावा, चिराग पासवान की पार्टी एलजेपी (आर) ने 19 सीटों पर जीत हासिल की है। हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा और उपेंद्र कुशवाहा की आरएलएम क्रमश 5-4 सीटों पर जीत हासिल की है।

Related Articles

Back to top button