मध्यप्रदेश

CM Mohan Yadav Son Wedding : घोड़ी पर सवार हुए सीएम मोहन यादव के बेटे अभिमन्यु, 21 और जोड़ों के साथ लिए फेरे

मध्य प्रदेश के सीएम मोहन यादव के बेटे डॉक्टर अभिमन्यु की शादी (CM Mohan Yadav Son Wedding) डॉक्टर इशिता के साथ हो रही है। उज्जैन के सामूहिक विवाह सम्मेलन में 21 अन्य जोड़ों के साथ सीएम के बेटे की भी शादी हो रही है। इसी बीच अभिमन्यु घोड़ी पर चढ़कर सामूहिक विवाह सम्मेलन में पहुंचे हैं और उनके दोस्त-रिश्तेदार भी नाचते हुए नजर आए हैं। साथ ही सीएम मोहन यादव ने भी खुशी जताई है और कई लोगों ने बधाइयां दी हैं। बता दें, डॉक्टर अभिमन्यु यादव ने एमबीबीएस के साथ मास्टर ऑफ सर्जन की डिग्री ली है और डॉक्टर इशिता ने भी एमबीबीएस किया हुआ है।

https://youtu.be/T-2O9_FqjTs

शादी में मंत्री और विधायक हुए शमिल

विवाह समारोह में मध्य प्रदेश सरकार के मंत्री और विधायक के साथ अन्य अहम लोग शादी में शामिल हुए हैं। वहीं, उज्जैन में बाबा रामदेव और धीरेंद्र शाष्त्री भी नजर आए हैं। सामूहिक विवाह सम्मेलन में सीएम मोहन यादव के बेटे के साथ-साथ अन्य 21 जोड़े और भी शामिल हुए थे।

https://youtu.be/Ggzw0uMgOGs

सीएम मोहन यादव ने जताई खुश

सीएम मोहन यादव (CM Mohan Yadav Son Wedding) ने खुशी जताते हुए कहा है कि ये महाकाल की नगरी है। महाकाल का आशीर्वाद हमारे सभी बच्चों को मिले हैं। ये भगवान की मर्जी है कि ऐसी शादी होनी चाहिए। ‘सबका साथ, सबका विकास, सबका भरोसा और सबका प्रयास’ के तहत ये कार्यक्रम किया गया है। ये सभी नव दंपत्ति समाज वर्ग से ही हैं। ये हमारे लिए गौरव की बात है कि यहां अनुसूचित जाति वर्ग के बच्चे-बच्चियां भी हैं। यहां पर कोई भी बड़ा नहीं है और कोई भी छोटा नहीं है।

Related Articles

Back to top button