CM मीडिया सलाहकार पंकज झा का कांग्रेस पर गंभीर आरोप, कहा- चुराया भाजपा का स्लोगन

CM मीडिया सलाहकार पंकज झा का कांग्रेस पर गंभीर आरोप, कहा- चुराया भाजपा का स्लोगन

रायपुर। CM Media Advisor Pankaj Jha मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के मीडिया सलाहकार पंकज झा एक बार फिर कांग्रेस पर हमला किया है. अबकी बार उन्होंने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में कांग्रेस पर दिल्ली के चुनाव में भाजपा का स्लोगन चुराने का आरोप लगाया है। पंकज झा ने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, हमने अनेक बार कहा है कि कांग्रेस के पास कुछ भी अपना और मौलिक नहीं है. इसने भाजपा का नारा भी चुरा लिया. ऐसा नहीं करना चाहिए उन्हें। यह स्लोगन भाजपा ने छत्तीसगढ़, झारखंड आदि चुनावों में उपयोग किया है। पंकज झा ने अपने पोस्ट के साथ फोटो लगाया है, जिसमें एक तरफ भाजपा को पोस्टर है, जिसमें ‘तैयारी पूरी है, भाजपा जरूरी है, लिखा है, वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के दिल्ली विधानसभा चुनाव प्रचार के लिए इस्तेमाल किए जा रहे ‘दिल्ली में कांग्रेस है जरूरी का स्लोगन दिखाया है. ऐसा नहीं करना चाहिए उन्हें।

यह स्लोगन भाजपा ने छत्तीसगढ़, झारखंड आदि चुनावों में उपयोग किया है। — पंकज कुमार झा पंकज झा जिस आक्रामक तेवर के साथ सोशल मीडिया में कांग्रेस पर हमला बोल रहे हैं, उसका जवाब अब तक कांग्रेस की ओर से नहीं आया है. यह कांग्रेस के लिए नया मोर्चा है, क्योंकि पंकज झा राजनीतिज्ञ नहीं है, ऐसे में उन पर सीधा हमला करना मुश्किल होता है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *