CM ki Bhent : इस वजह से बेहरा समाज की महिलाओं ने लड्डू से तौलकर जताया आभार...गदगद बघेल

CM ki Bhent : इस वजह से बेहरा समाज की महिलाओं ने लड्डू से तौलकर जताया आभार…गदगद बघेल

CM ki Bhent: Because of this, the women of Behera society expressed their gratitude by weighing them with laddus... Gadgad Baghel

CM ki Bhent

रायपुर/नवप्रदेश। CM ki Bhent : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपने भेंट मुलाकात अभियान के दौरान रायगढ़ जिले के लैलूंगा विधानसभा के ग्राम राजपुर पहुंचे। उन्होंने यहां स्थित जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ, बलभद्र एवं माता सुभद्रा की विधिवत पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की।

मुख्यमंत्री बघेल मंदिर प्रांगण में आयोजित श्रीमद भागवत महापुराण ज्ञान यज्ञ सप्ताह में भी शामिल हुए। व्यासपीठ पर बैठे कथावाचक पंडित तारेंन्द्र कृष्ण जी महाराज ने मुख्यमंत्री बघेल (CM ki Bhent) का शाल श्रीफल से सम्मान किया। इस अवसर पर स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम, विधायक चक्रधर सिंह सिदार भी उपस्थित रहे।

लड्डू से तौलकर किया आभार व्यक्त

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल का सोंढ़ी (बेहरा) समाज की महिलाओं ने रायगढ़ में समाजिक भवन निर्माण के लिए 10 लाख रुपए की राशि और 75 सौ वर्गफुट जमीन स्वीकृत करने पर लड्डुओं से तौलकर आभार व्यक्त किया।

टॉपर्स के साथ सेल्फी

रायगढ़ के लैलूंगा से दसवीं बोर्ड परीक्षा में स्टेट टापर्स को मुख्यमंत्री ने सम्मानित किया। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल लैलूंगा की मुस्कान अग्रवाल ने 3rd और यहीं के छात्र मयंक गोयल ने 5th रैंक हासिल किया है। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने टॉपर्स के साथ सेल्फी भी ली और उन्हें शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM ki Bhent) के ग्राम राजपुर आगमन पर ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री का आत्मीय स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने हाथ मिलाकर सबका अभिवादन स्वीकार किया। रास्ते में द्वार-द्वार पर महिलाओं ने अपने मुख्यमंत्री किया सम्मान। महिलाएं तिलक आरती कर मुख्यमंत्री बघेल को सम्मानित किया।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *