Landless Farmers Scheme : 5 लाख भूमिहीन परिवारों को 500 करोड़ की सौगात देंगे सीएम

छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था के लिए एक बड़ी पहल करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 25 मार्च को बलौदाबाजार में आयोजित भव्य कार्यक्रम में भूमिहीन कृषि मजदूरों के खातों में बड़ी राशि अंतरित करेंगे। ‘दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना’ के तहत यह सहायता (Landless Farmers Scheme) सीधे हितग्राहियों को दी जाएगी, जिससे लाखों परिवारों को आर्थिक मजबूती मिलेगी।
इस योजना के अंतर्गत इस वर्ष कुल 4,95,965 भूमिहीन हितग्राहियों के खातों में प्रति व्यक्ति 10,000 रुपये की राशि ट्रांसफर की जाएगी। इसके लिए राज्य सरकार द्वारा 495 करोड़ 96 लाख 50 हजार रुपये का प्रावधान किया गया है। यह पहल (Landless Farmers Scheme) राज्य के गरीब और श्रमिक वर्ग के लिए बड़ी राहत साबित हो रही है।
इस सूची में 22 हजार 28 बैगा और गुनिया परिवार भी शामिल हैं, जो राज्य की पारंपरिक और सांस्कृतिक विरासत से जुड़े हुए हैं। इन समुदायों को मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में यह कदम (Landless Farmers Scheme) बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पिछले वर्ष भी इस योजना के तहत बड़ी सहायता दी गई थी। वर्ष 2025 में कुल 5,62,112 हितग्राहियों को 10,000 रुपये के हिसाब से 562 करोड़ 11 लाख 20 हजार रुपये वितरित किए गए थे। यह निरंतरता दर्शाती है कि राज्य सरकार भूमिहीन परिवारों के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए प्रतिबद्ध है और इस योजना (Landless Farmers Scheme) को लगातार मजबूत किया जा रहा है।
25 मार्च को बलौदाबाजार में होने वाला यह कार्यक्रम केवल राशि अंतरण नहीं, बल्कि ‘न्याय और सुशासन’ की दिशा में एक बड़ा संदेश भी होगा। इस आयोजन (Landless Farmers Scheme) के जरिए सरकार अंतिम पंक्ति के व्यक्ति तक विकास पहुंचाने का प्रयास कर रही है।
‘दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना’ उन परिवारों के लिए संजीवनी साबित हो रही है, जिनकी आय का मुख्य स्रोत मजदूरी है। सरकार का लक्ष्य इन परिवारों को सालाना आर्थिक सहायता देकर उनकी बुनियादी जरूरतों जैसे शिक्षा, स्वास्थ्य और दैनिक खर्च-को पूरा करने में मदद करना है। इस योजना (Landless Farmers Scheme) के तहत पहले मिलने वाली 7,000 रुपये की राशि को बढ़ाकर अब 10,000 रुपये कर दिया गया है, जो सीधे लाभार्थियों के खातों में पहुंचती है।



