CM in Kasdol : सीएम को भेंट-मुलाकातों में छोटी-छोटी बातें देती रही बड़ी ख़ुशी...विस्तार जानें

CM in Kasdol : सीएम को भेंट-मुलाकातों में छोटी-छोटी बातें देती रही बड़ी ख़ुशी…विस्तार जानें

CM in Kasdol: She kept giving small things to the CM in meetings and meetings...Know the details

CM in Kasdol

रायपुर/नवप्रदेश। CM in Kasdol : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज कसडोल विधानसभा के ग्राम ओड़ान एवं ग्राम लाहोद में आम जनता से रूबरू हुए। इस दौरान जिला साहू संघ द्वारा आयोजित शपथ ग्रहण समारोह एवं कसडोल में युवा-युवती परिचय सम्मेलन में भाग लेने के साथ ही विभिन्न प्रतिनिधिमंडलों से भेंट की।

मुख्यमंत्री बघेल कसडोल विधानसभा अंतर्गत विकासखंड पलारी (CM in Kasdol) के ग्राम पंचायत ओड़ान पहुंचे। यहां हेलीपैड पहुंचने पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया। आसपास के गांव से आए लोगों ने भी मुख्यमंत्री बघेल का अभिनंदन किया।

भेंट-मुलाकात की इस कड़ी में मुख्यमंत्री बघेल से भगवंतीन बाई बात करते हुए कहा कि उनका अभी तक आधार कार्ड नहीं बन पाया है। इस पर मुख्यमंत्री ने विशेष शिविर लगाकर आधार कार्ड बनवाने कलेक्टर को निर्देश दिए।

ग्राम रोहांसी के किसान सिकंदर ने मुख्यमंत्री को बताया-15 हज़ार का कर्ज लिया था। घर की स्थिति खराब थी, तभी ऋण माफी हुई और किराने के धंधे के लिए बहुत मदद मिली।

मुख्यमंत्री को सीमा ध्रुव दतान निवासी ने बताया कि राशन, नमक, शक्कर नियमति रूप से मिल रहा है। गैस सिलेंडर 1150 रुपए और मिट्टी तेल 100 रुपए लीटर है दोनों बहुत महंगा है। इस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि पेट्रोल-डीजल और तेलों की कीमत केंद्र सरकार करती है।

नगर पंचायत पलारी की पार्वती सारथी, अध्यक्ष मां लक्ष्मी स्व-सहायता समूह वर्मी कम्पोस्ट बनाते हैं, पार्वती ने बताया की 16 सदस्य हैं, अभी तक 30 हजार ही पेमेंट हुआ है। इस पर मुख्यमंत्री ने कलेक्टर को जांच के निर्देश दिए।

दुर्गा प्रसाद साहू, ग्राम साहड़ा ने बताया हाट बाजार क्लिनिक योजना के तहत शुक्रवार को नियमित एंबुलेंस आती है। विशेषज्ञ डॉक्टरों से निःशुल्क में इलाज और दवाइयां (CM in Kasdol) मिल रही है।

ग्राम पंचायत ओडान की गई घोषणाएं

1. विकासखंड पलारी के अमेठी में महानदी पर उच्चस्तरीय पुल निर्माण। 

2. जारा परसवानी के मध्य नाले पर पुल निर्माण कराया जायेगा।

3. दतान से परसाडीह नाला में पुल निर्माण कराया जायेगा।

4. ग्राम मोहान में तटबंध निर्माण कार्य कराया जायेगा।

5. ग्राम छेरकापुर में पशु औषधालय खोला जायेगा।

6. शास. हाय. स्कूल तेलासी का हायर सेकेण्डरी में उन्नयन किया जायेगा।

7. प्रथामिक शाला खपरी (बैजनाथ) को पूर्व माध्यमिक शाला में उन्नयन किया जायेगा।

 8. शास. हाई स्कूल ग्राम सुन्द्रावन एवं छडिया हेतु नवीन हाई स्कुल भवन निर्माण कराया जायेगा।

9. ग्राम ओड़ान में अधोसंरचना विकास हेतु 50 लाख रुपए प्रदाय की जायेगी।

10. ग्राम सण्डी में उप तहसील कार्यालय हेतु भवन का निर्माण कराया जायेगा।

11. ग्राम रोहांसी को नगर पंचायत।

12. ओडगन में 33kv सब स्टेशन के स्थापना की घोषणा।

13. ओडान में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल की घोषणा।

14. पलारी में एसडीएम कार्यालय खोलने की घोषणा।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *