CM Big Announcement : महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि की राशि डेढ़ गुना बढ़ी |

CM Big Announcement : महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि की राशि डेढ़ गुना बढ़ी

CM Big Announcement: The amount of mayor, president and councilor fund increased by one and a half times

CM Big Announcement

रायपुर/नवप्रदेश। CM Big Announcement : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शुक्रवार को अपने निवास कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में स्थानीय स्वशासन को सशक्त बनाने के लिए बड़ी घोषणा की है। जिसमें 14 नगर निगम को विकास कार्य के लिए राशि उपलब्ध कराई जाएगी। साथ ही महापौर, सभापति, नगर पालिका और पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी पार्षदों के मानदेय को दोगुना करने की घोषणा की है।

दरअसल, नगरीय निकायों में अधोसंरचना (CM Big Announcement) विकास हेतु प्रदेश की सभी नगर पालिकाओं के लिए 5 करोड़ रुपए, नगर पंचायतों के लिए 3 करोड़ रुपए के विकास कार्य स्वीकृत किए जाएंगे। इसी प्रकार प्रदेश के 14 नगर निगमों में विकास कार्य के लिए 140 करोड़ रुपए की राशि उपलब्ध कराई जाएगी। इस प्रकार कुल 579 करोड़ रुपए की राशि स्वीकृत की जाएगी।

वित्तीय शक्तियों को किया दोगुना

वहीं स्थानीय स्वशासन को सशक्त करने की अवधारणा (CM Big Announcement) को पूरा करने के लिए सभी नगरीय निकायों के सभी पदाधिकारियों की वर्तमान वित्तीय शक्तियों को दोगुना करने की घोषणा की है। साथ ही प्रदेश के नगरीय निकायों के जनप्रतिनिधियों की मेहनत और परिश्रम का ही नतीजा है कि छत्तीसगढ़ ने 3 बार लगातार देश के स्वच्छ्तम प्रदेश का खिताब हासिल किया है। मुख्यमंत्री ने प्रदेश के सभी महापौर, सभापति, नगर पालिका एवं पंचायतों के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं सभी पार्षदों के मानदेय को दोगुना करने की घोषणा की है। साथ ही मुख्यमंत्री ने महापौर, अध्यक्ष और पार्षद निधि की राशि को भी डेढ़ गुना करने की घोषणा की है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *