गौठान परिसर में गोबर गैस प्लांट लगाने और नगर निगम क्षेत्र में दो और गौठानों की घोषणा

रायपुर । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (CM Bhupesh Baghel) ने गोवर्धन पूजा (govardhan pooja)और गौठान दिवस (Gothan Day) के अवसर पर आज राजधानी के बोरियाखुर्द स्थित गोकुल नगर में गायों की पूजा-अर्चना की। उन्होंने गायों को चारा-खिचड़ी खिलाया और नवनिर्मित गौठान (gothan) का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि गोवर्धन पूजा मनाने की परम्परा पूरे देश में है। हम इसे गौठान दिवस के रूप में मना रहे है।

एक तरफ गोवर्धन पूजा और गौठान दिवस मनाने की छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) की परम्परा और दूसरी तरफ सरकार की नरवा, गरूवा, घुरवा, बाड़ी योजना। इस योजना के तहत पधुधन विकास एवं संवर्धन के साथ ही नदी-नालों का संवर्धन किया जा रहा है। नरवा विकास से पेयजल, सिंचाई एवं उद्योगों को पानी की व्यवस्था सुनिश्चित होगी।

मुख्यमंत्री (CM Bhupesh Baghel) ने गोकुल नगर गौठान परिसर में गोबर गैस प्लांट लगाने और रायपुर नगर निगम क्षेत्र में दो और गौठानों की घोषणा की। उन्होंने कहा कि गोबर गैस प्लांट से आसपास के लोगों को सस्ते में घरेलू रसोई गैस की आपूर्ति होगी। उन्होंने गौठान के गोबर से वर्मी खाद निर्मित होगी और इससे आय का साधन भी निर्मित होगा।

उन्होंने कहा कि गौठान में मवेशियों के लिए शेड तो बने है इससे बारिस के मौसम में उन्हें छाया मिलेगी लेकिन गर्मी के मौसम में गर्मी से मवेशियों को बचाव के लिए छायादार वृ़क्ष लगाने को कहा। इस गौठान का निर्माण 50 लाख रूपए की लागत से की गई है। यहां 500 मवेशियों को व्यवस्थित रखा जा सकता है।