छत्तीसगढ़

CM Bhupesh Baghel Birthday : प्रधानमंत्री मोदी, राज्यपाल समेत इन दिग्गजों ने अपने अंदाज में दी बधाई

रायपुर/नवप्रदेश। CM Bhupesh Baghel Birthday : छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। इस अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने उनके दीर्घायु की कामना की है।

https://twitter.com/narendramodi/status/1561908606974726144

वहीं राज्यपाल अनुसुईया उइके ने भी उन्हें जन्मदिन की बधाई दी है। उन्होंने ट्वीट करते हुए सीएम भूपेश के स्वस्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की है। उन्होंने लिखा है- ‘छत्तीसगढ़ के यशस्वी मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल जी को जन्मदिवस की अनंत शुभकामनाएं, आपके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना करती हूं।’

https://twitter.com/GovernorCG/status/1561902806902001664

इसके अलावा प्रदेश के तमाम मंत्रियों ने भी मुख्यमंत्री को जन्मदिन की बधाई दी है। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे ने भी सीएम भूपेश बघेल को जन्मदिन की बधाई दी है और उनके स्वस्थ्य जीवन की कामना की। उन्होंने ट्वीट किया है कि-

https://twitter.com/RChoubeyCG/status/1561898815187451905

‘छत्तीसगढ़ की पहचान, माटी पुत्र, गांव गरीब, युवा किसान की बुलंद आवाज, यशस्वी मुख्यमंत्री श्री @bhupeshbaghel जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं अनंत शुभकामनाएं। आपके कुशल नेतृत्व में हमारा छत्तीसगढ़ विकास की नई गाथा लिख रहा है। आप स्वस्थ एवं दीर्घायु हो ईश्वर से यही प्रार्थना हैं।’

इसके अलावा नगरीय प्रशासन एवं श्रम मंत्री शिव डहरिया ने भी सीएम को जन्मदिन की बधाई दी है।

https://twitter.com/drshivdahariya/status/1561786572265373696

वहीं खाद्य एवं संस्कृति मंत्री अमरजीत भगत ने भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को बधाई दी है।

https://twitter.com/amarjeetcg/status/1561915149229105152

भूपेश बघेल का जन्म 23 अगस्त 1961 को अविभाजित मध्य प्रदेश के दुर्ग जिले की पाटन तहसील में हुआ था। उनके पिता का नाम नंदकुमार बघेल है। जो किसान हैं। मां का नाम बिंदेश्वरी देवी था। जिनका निधन हो चुका है। सीएम बनने से लेकर अब तक के सफर में भूपेश बघेल ने जमीन से जुड़ी कई योजनाए लाईं।

इन योजनाओं (CM Bhupesh Baghel Birthday) में सबसे प्रमुख है नरवा, गरुवा, घुरुवा और बारी योजना. नीति आयोग की ओर से भूपेश सरकार की योजनाओं को सराहा गया है। इतना ही नहीं हाल ही में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छत्तीसगढ़ की गोधन न्याय योजना की भी काफी तारीफ की थी।

Related Articles

Back to top button