छत्तीसगढ़

सीएम ने जन्मदिन पर उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू को दी बधाई

रायपुर । राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने उपराष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू के जन्मदिन पर उन्हें अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए उनके स्वस्थ्य व दीर्घायु की कामना की है।  मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने ट्वीटर संदेश में लिखा है-उपराष्ट्रपति एम. वैंकेया नायडू जी को जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। सीएम श्री बघेल ने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की कामना करते हुए अपनी शुभकामनाएं दी है।  वहीं आज चिकित्सक दिवस (डॉक्टर्स डे) के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी चिकित्सकों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी है। ज्ञात हो कि भारत रत्न डा. विधानचंद्र राय की याद मे प्रतिवर्ष डॉक्टर्स डे मनाया जाता है। मुख्यमंत्री ने अपने ट्वीट के माध्यम से लिखा डॉक्टर्स डे पर देश एवं प्रदेश के सभी डॉक्टरों एवं चिकित्सा सेवा से जुड़े लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

Related Articles

Back to top button