
देश की सबसे प्रतिष्ठित परीक्षा Union Public Service Commission (UPSC) की सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम घोषित कर दिया (UPSC Result 2025) गया है। इस वर्ष Anuj Agnihotri ने ऑल इंडिया रैंक-1 हासिल कर परीक्षा में टॉप किया है। वहीं Rajeshwari Suve M दूसरे और Ekansh Dhul तीसरे स्थान पर रहे।
इस बार कुल 958 अभ्यर्थियों ने अंतिम रूप से सफलता हासिल की है। इनमें सामान्य वर्ग के 317, ईडब्ल्यूएस के 104, ओबीसी के 306, एससी के 158 और एसटी वर्ग के 73 उम्मीदवार शामिल हैं।
इस परिणाम में छत्तीसगढ़ के 5 प्रतिभाशाली युवाओं ने भी सफलता हासिल कर प्रदेश का नाम रोशन किया है। इनमें रायपुर की वैभवी अग्रवाल, मनेंद्रगढ़ की दर्शना सिंह बघेल और धमतरी के डायमंड सिंह समेत अन्य अभ्यर्थी शामिल हैं। इनकी सफलता से प्रदेश में खुशी का माहौल है और युवाओं के लिए यह बड़ी प्रेरणा मानी जा रही है।
UPSC 2025 के टॉप-10 उम्मीदवार
अनुज अग्निहोत्री
राजेश्वरी सुवे एम
एकांश धुल
राघव झुनझुनवाला
इशान भटनागर
जिनिया अरोरा
एआर राजा मोहाइदीन
प्रकाश सेक्रेट्री
आस्था जैन
उज्ज्वल प्रियांक
टॉप-20 में शामिल अन्य अभ्यर्थी
यशश्वी राजवर्धन
अक्षित भारद्वज
अनन्या शर्मा
सिमरनदीप कौर
मोनिका श्रीवास्तव
चितवन जैन
श्रुति आर
निसार दिशांत अमृतलाल
रवि राज
कब हुई थी परीक्षा
UPSC सिविल सेवा परीक्षा 2025 की मुख्य परीक्षा अगस्त 2025 में आयोजित (UPSC Result 2025) की गई थी। इसके बाद सफल अभ्यर्थियों के लिए फरवरी 2026 में इंटरव्यू आयोजित किए गए थे। सभी चरण पूरे होने के बाद आयोग ने अब अंतिम परिणाम घोषित किया है।
सिविल सेवा परीक्षा देश की सबसे कठिन और प्रतिष्ठित परीक्षाओं में से एक मानी जाती है। इसमें सफल उम्मीदवारों का चयन IAS, IPS, IFS समेत कई केंद्रीय सेवाओं में किया जाता है।
छत्तीसगढ़ के युवाओं की सफलता ने एक बार फिर साबित (UPSC Result 2025) कर दिया है कि छोटे शहरों से भी मेहनत और लगन के दम पर देश की सबसे कठिन परीक्षा में सफलता हासिल की जा सकती है।



