खारून में सीएम ने लगाई आस्था की डुबकी, राज्य की समृद्धि के लिए महादेव से की प्रार्थना

cm baghel take holy dip
CM Baghel take holy dip : प्रदेशवासियों को दी कार्तिक पूर्णिमा शुभकामना
रायपुर/ नवप्रदेश। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (cm baghel take holy dip) ने सोमवार को कार्तिक पुन्नी के अवसर पर प्रात: राजधानी रायपुर के महादेव घाट पहुंचकर खारून नदी में कार्तिक पूर्णिमा स्नान कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।
मुख्यमंत्री बघेल (cm baghel take holy dip) ने खारून नदी में कार्तिक स्नान करने के उपरांत नदीतट पर स्थित ऐतिहासिक हटकेश्वर महादेव मंदिर में महादेव का जलाभिषेक कर पूजा-अर्चना की और प्रदेश के विकास के लिए प्रार्थना की।

गंगा आरती में भी हुए शामिल
मुख्यमंत्री परंपरागत गंगा आरती कार्यक्रम में सम्मिलित हुए व दीपदान किया। उन्होंने कार्तिक पूर्णिमा की सभी को बधाई व शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संसदीय सचिव विकास उपाध्याय, राज्य गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष महंत रामसुंदर दास, मुख्यमंत्री के सलाहकार प्रदीप शर्मा, महापौर एजाज ढेबर, नगर निगम के सभापति प्रमोद दुबे सहित अन्य गणमान्य नागरिक और बड़ी संख्या में श्रद्धालुगण उपस्थित थे।

हर तीज त्योहार पर दाऊ का पारंपरिक अंदाज
उल्लेखनीय है कि हर तीज त्योहार पर मुख्यमंत्री बघेल का पारंपरिक अंदाज नजर आता है। वे हर त्योहार को श्रद्धाभाव व परंपरानुसार मनाते हैं। फिर बात चाहे हरेली की हो पोला की या गोवर्धन पूजा की। त्योहारों पर मुख्यमंंत्री का छत्तीसगढ़िया संस्कृति के रंग में रंग जाने से प्रदेशवासियों को भी प्रेरणा मिलती है तथा वे अपनी सभ्यता व संस्कृति पर गर्व महसूस करते हैं।