सीएम बघेल निर्विरोध चुने गए ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष, अन्य पदों पर भी नामों का ऐलान

सीएम बघेल निर्विरोध चुने गए ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष, अन्य पदों पर भी नामों का ऐलान

cm baghel, chhattisgarh olympic sangh, cm baghel chhattisgarh olympic sangh, new president, navpradesh,

cm baghel, chhattisgarh olympic sangh, cm baghel chhattisgarh olympic sangh, new president,

रायपुर/नवप्रदेश। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (cm baghel) छत्तीसगढ़ ओलिंपिक संघ (chhattisgarh olympic sangh) के नए अध्यक्ष (new president) बन गए हैं। उन्हें अध्यक्ष पद पर निर्विरोध चुन लिया गया।

जबकि कोषाध्यक्ष पद के लिए शनिवार को बैलेट पेपर से हुई वोटिंग में स्वीमिंग संघ के सही राम जाखर को जीत हासिल हुई। उन्होंने अपने प्रतिद्वंद्वी फिरोज अंसारी को 44 वोटों से हराया। फिरोज हॉकी संघ से हैं। राजधानी के वीआईपी रोड स्थित एक होटल में मतदान की प्रक्रिया संपन्न हुई। वोटिंग प्रक्रिया संपन्न होने के बाद ओलिंपिक संघ के अध्यक्ष पद के लिए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नाम का ऐलान किया गया। उनका नाम पहले से ही तय था। शनिवार को अन्य पदों के लिए भी नामों का ऐलान कर दिया गया। इस बार पांच सह उपाध्यक्ष व एग्जीक्यूटिव भी बनाए गए हैं।

प्रमुख पद व नाम

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल (cm baghel) को छत्तीसगढ़ ओलिंपिक संघ (chhattisgarh olympic sangh) का नया अध्यक्ष (new president) बनाया गया है। जबकि कैलाश मुरारका , शरद शुक्ला , विजय अग्रवाल , विनोद चंद्राकर, देवेंद्र यादव , डॉ. ए. फरिश्ता , अखिल धगट, बशीर अहमद खान, गजराज पगारिया, जीएस बामरा उपाध्यक्ष बने हैं। महासचिव का पद गुरुचरण सिंह होरा संभालेंगे।
अभिजित मिश्रा , अरुण द्विवेदी, मनीष श्रीवास्तव, एनआर पराशर, विजय कुमार अग्रवाल, डॉ. विष्णु श्रीवास्तव सहसचिव का पद संभालेंगे। जबकि अटल श्रीवास्तव, अनवर ढेबर, अरुण सिंघानिया , ठाकुर अजय सिंह, प्रिंस भाटिया (लुग) को सह अध्यक्ष बनाया गया है। इन सभी का चुनाव निर्विरोध हुआ है।

इन्हें मिली कार्यकारिणी में जगह

कार्यकारिणी सदस्यों में आरके श्रीवास्तव, शिव प्रसाद कापसे, ठाकुर आन्नद मोहन सिंह, वीआर चिन्नावर, डॉ. आलोक दुबे, अनिल पुसदकर, अयाज अहम खान, जग्गन्नाथ यादव, जावेद अहमद खान, कलजीत अरोरा, पीयूष भाटिया, राजेश जंघेल, शामिल हैं।

विशेष आमंत्रित सदस्य

इनके अलावा विशेष आमंत्रित सदस्यों में स्टेट साइकलिंग संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. हिमांशु द्विवेदी, विधायक कुलदीप जुनेजा, आइएएस सोनमणि बोरा, आइपीएस संजय पिल्लई, आइपीएस आरिफ शेख, गिरीश देवांगन, सलमान रिजवी, फैजल रिजवी, राजीव जैन, राजेंद्र प्रसाद, दिनेश कुमार गोयल, गिरीश अग्रवाल, अवतार सिंह जुनेजा को शामिल किया गया है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed