छेरछेरा पुन्नी पर मुख्यमंत्री निकले दान मांगने, भेंट में मिलीं…

छेरछेरा पुन्नी पर मुख्यमंत्री निकले दान मांगने, भेंट में मिलीं…

cm baghel celebrates chher chhera, chher chhera 2021, cm baghel in kanker, navpradesh,

cm baghel celebrates chher chhera

CM Baghel Celebrates Chher Chhera : कांकेर प्रवास के दौरान दुकानों और घरों में जाकर भूपेश बघेल ने मांगा दान, तौला गया धान से

नागरिकों को दी छेरछेरा पुन्नी पर्व की शुभकामनाएं

कांकेर/रायपुर/नवप्रदेश। CM Baghel Celebrates Chher Chhera : मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोक पर्व छेरछेरा पुन्नी पर्व परम्परा के अनुरूप गुरुवार सवेरे जिला मुख्यालय कांकेर के पुराने बस स्टेण्ड में मुख्य मार्ग की दुकानों और घरों में जाकर छेरछेरा पुन्नी का दान मांगा। महिलाओं ने तिलक लगाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया और उन्हें चावल, लड्डू, फल भेंट किए।

छेरछेरा पर्व पर मुख्यमंत्री (CM Baghel Celebrates Chher Chhera) को धान से तौला गया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर सभी लोगों को छेरछेरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि नई फसल के घर आने की खुशी में महादान का यह उत्सव पौष मास की पूर्णिमा को छेरछेरा पुन्नी तिहार के रूप में मनाया जाता है।

मुख्यमंत्री (CM Baghel Celebrates Chher Chhera) ने कहा कि छेरछेरा पुन्नी पर बच्चों, युवाओं, किसानों, मजदूरों और महिलाओं की टोली घर-घर जाकर छेरछेरा पुन्नी का दान मांगते हैं। इस पर्व में समानता का भाव प्रमुखता से उभर कर सामने आता है। धनी और गरीब व्यक्ति एक दूसरे के घर दान मांगने जाते हैं और दान में एकत्र धान, राशि और सामग्री गांवों में रचनात्मक कार्यों में लगाई जाती है।

छेरछारा का ये महत्व भी बताया :

उन्होंने कहा कि छेरछेरा के महादान की परम्परा की यह भावना है कि किसानों द्वारा उत्पादित फसल केवल उसके लिए नहीं अपितु समाज के अभावग्रस्त और जरूरतमंद लोगों, कामगारों और पशु-पक्षियों के लिए भी काम आती है।

अब तक 89 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी :

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस वर्ष अनेक चुनौतियों के बावजूद राज्य सरकार द्वारा अब तक 89 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई है। इस वर्ष धान खरीदी का एक नया रिकार्ड बनेगा। मुख्यमंत्री और अतिथियों ने लोगों को शुभकामनाएं देते हुए ‘छेरछेरा, कोठी के धान ल हेरहेराÓ का घोष किया।

ये नेता रहे मौजूद :


इस अवसर पर ग्रामोद्योग और कांकेर जिले के प्रभारी मंत्री गुरू रूद्र कुमार, उद्योग मंत्री कवासी लखमा, विधानसभा उपाध्यक्ष मनोज मण्डावी, संसदीय सचिव श्री शिशुपाल सोरी, विधायक मोहन मरकाम और संतराम नेताम तथा मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री राजेश तिवारी भी उपस्थित थे।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *