खेलछत्तीसगढ़

Child Bravery Award : राज्य वीरता पुरस्कार के लिए आवेदन 20 दिसंबर तक

छत्तीसगढ़ शासन ने (Child Bravery Award) अदम्य साहस, शौर्य, वीरता और बुद्धिमत्ता दिखाने वाले बच्चों को सम्मानित करने हेतु प्रतिष्ठित “राज्य वीरता पुरस्कार” के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। यह पुरस्कार विशेष रूप से उन बालक-बालिकाओं को समर्पित है, जिन्होंने किसी गंभीर घटना के दौरान (Bravery Act) निःस्वार्थ भाव से किसी व्यक्ति का जीवन बचाया हो या बड़ी हानि को टाला हो।

https://youtu.be/Me1h37lIppk

पुरस्कार के लिए पात्रता के अनुसार आवेदक की आयु 18 वर्ष से कम होनी चाहिए और साहसिक घटना 1 जनवरी 2025 से 15 दिसंबर 2025 के बीच घटी हो। चयनित बच्चों को 25,000 रुपये की प्रोत्साहन राशि, मेडल और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा।

https://youtu.be/H654eA-QJ6c

इच्छुक अभ्यर्थी अपना आवेदन 20 दिसंबर 2025 तक संबंधित जिला महिला एवं बाल विकास कार्यालय में जमा कर सकते हैं। पुरस्कार से संबंधित विस्तृत दिशानिर्देश और आवेदन प्रारूप विभाग की आधिकारिक वेबसाइट www.cgwcd.gov.in पर उपलब्ध हैं।

Related Articles

Back to top button