
मुख्य सचिव विकासशील ने आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में मंत्रालयीन अधिकारी-कर्मचारियों को ई-ऑफिस पर श्रेष्ठ कार्य करने एवं बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराने के लिए श्रेष्ठ कर्मचारियों को सम्मानित (Chief Secretary Vikas Sheel) किया।
मुख्य सचिव ने कहा है कि मंत्रालय में सभी अधिकारी-कर्मचारी ई-ऑफिस पर बढ़-चढ़कर काम कर रहें हैं। इससे अच्छी कार्य संस्कृति परिलक्षित हो रही है, वहीं पर अधिकारी-कर्मचारी कार्यालयीन समय पर अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहें हैं। इससे मंत्रालय में समयबद्धता में सुधार आया है।
मुख्य सचिव ने सभी अधिकारी-कर्मचारियों से कहा है कि वे समय पर मंत्रालय में उपस्थित होकर अपनी बायोमेट्रिक उपस्थिति दर्ज कराएं, जिससे आगामी दिनों में शत् प्रतिशत समयबद्धता देखी जा सकेगी। मुख्य सचिव ने मंत्रालय में ई-फाईल सिस्टम के लिए अधिकारियों-कर्मचारियों को आवश्यकतानुसार प्रशिक्षण की आवश्यकता बतायी।
अतः उन्होंने सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिन कर्मचारियों-अधिकारियों को ट्रेनिंग की आवश्यकता है, उन्हें एक व्यापक प्रशिक्षण कार्यक्रम तैयार कर प्रशिक्षित करना सुनिश्चित करें।
मुख्य सचिव ने आज यहां मंत्रालय में विभिन्न श्रेणीयों में ई-ऑफिस, बायोमेट्रिक उपस्थिति और ई-फाईल प्रणाली में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित (Chief Secretary Vikas Sheel) किया। इसमें संयुक्त सचिव स्तर के आदिवासी विकास विभाग के प्रथम स्थान पर संयुक्त सचिव भूपेन्द्र कुमार राजपूत, दूसरे स्थान पर लोक निर्माण विभाग के अतिरिक्त सचिव सत्यनारायण वास्तव, तीसरे स्थान पर आदिम जाति विकास विभाग के संयुक्त सचिव अनुपम त्रिवेद्वी को सम्मानित किया गया।
उप सचिव स्तर के अधिकारियों में प्रथम स्थान पर जीएडी के किशोर कुमार भूआर्य, दूसरे स्थान पर वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के दुर्देशी राम सोनटापर, तीसरे स्थान पर गृह विभाग के कांत वर्मा को सम्मानित किया गया।
अवर सचिव स्तर के अधिकारियों में प्रथम स्थान पर जीएडी के कैलाश कुमार नेताम रहें। द्वितीय स्थान पर वाणिज्य एवं उद्योग विभाग के एम.एल.पवार, तृतीय स्थान पर गृह विभाग के पूरन लाल साहू रहे। अनुभाग स्तर के अधिकारियों में प्रथम स्थान पर जीएडी के नंदकुमार मेश्राम, दूसरे स्थान पर वित्त विभाग के आशीष कुमार शर्मा, तीसरे स्थान पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के मणिराम रात्रे रहे।
सहायक अनुभाग अधिकारी स्तर के अधिकारियों में प्रथम स्थान पर मुख्यमंत्री सचिवालय के सूरज कुमार देवांगन रहे। वरिष्ठ सचिवालय सहायक स्तर पर प्रथम स्थान पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग श्यामलाल साहू और दूसरे स्थान पर महिला एवं बाल विकास विभाग के दौलत राम वर्मा रहे।
कनिष्ठ सचिवालय सहायक स्तर पर प्रथम स्थान पर जीएडी के रामकुमार सिंह, दूसरे स्थान पर नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के प्रमोद कुमार, तीसरे स्थान पर जीएडी के सुरेन्द्र कुमार रहे। डाटा एंट्री ऑपरेटर में प्रथम स्थान पर वन विभाग (तकनीकी शाखा) की माया देवांगन, द्वितीय स्थान पर सचिवालय (तकनीकी) के दीपेश कुमार साहू और तृतीय स्थान पर स्कूल शिक्षा विभाग के ललित साहू को सम्मानित किया गया।
बायोमेट्रिक अटेंडेंश के लिए समयबद्धता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले अनुभाग अधिकारी अशीष कुमार अग्रवाल, उप सचिव क्लेमेन्टीना लकड़ा, सहायक अनुभाग अधिकारी सु कांती सूर्यवंशी, कनिष्ठ सचिवालय सहायक मुकेश राम प्रधान, सहायक अनुभाग अधिकारी पवन कुमार साहू, अवर सचिव राजीव कुमार झाड़े, अनुभाग अधिकारी राजेश कुमार जैन, वरिष्ठ सचिवालय सहायक राजेश कुमार टोप्पो, सहायक अनुभाग अधिकारी शार्दूल पटेल, वरिष्ठ सचिवालय सहायक सूरज कुमार साहू, वरिष्ठ सचिवालय सहायक तारा कुजूर, सहायक अनुभाग अधिकारी विनोद कुमार अथंकर को मुख्य सचिव ने सम्मानित किया।
इसी तरह से ई-ऑफिस पर उत्कृष्ठ कार्य करने वाले विभागों में प्रथम स्थान पर गृह विभाग, दूसरे स्थान पर धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग, तीसरे स्थान पर खेल एवं युवा कल्याण विभाग को सम्मानित (Chief Secretary Vikas Sheel) किया गया है।



