Chief Secretary Mandal ने किया बांगो डैम का मुआयना, अफसरों से कहा... |

Chief Secretary Mandal ने किया बांगो डैम का मुआयना, अफसरों से कहा…

chief secretary mandal, visit bango dam korba, navpradesh,

chief secretary mandal, visiting bango dam

कोरबा/नवप्रदेश। मुख्य सचिव (chief secretary mandal) आरपी मंडल ने शनिवार को बांगो डैम (visit bango dam korba) का मुआयना किया। इस दौरान उन्होंने अफसरों को इसे प्रदेश का नंबर वन टूरिस्ट स्पॉट के रूप में विकसित करने केे लिए भी कहा है।

मुख्य सचिव (chief secretary mandal) बनने के बाद मंडल दूसरी बार बांगो डैम (visit bango dam korba) पहुंचे। मंडल के साथ खाद्य सचिव कमलप्रीत सिंह, पर्यटन सचिव अंबलगन पी, और मार्कफेड के एमडी शम्मी आबिदी, कोरबा कलेक्टर किरण कौशल तथा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी भी मौजूद रहे। दरअसल मुख्य सचिव शनिवार को धान खरीदी का जायजा लेने के लिए कोरबा पहुंचे।

chief secretary mandal, visit bango dam korba, navpradesh,
chief secretary mandal, visiting bango dam

कोरबा कलेक्टर किरण कौशल ने हेलीपेड पर मंडल व उनके साथ पहुंचे अधिकारियों की अगवानी की। यहां से मुख्य सचिव, उनके साथ आए अफसर, कोरबा कलेक्टर व जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी बांगो डेम रवाना हो गए। यहां क्रूज पर सवार होकर सभी ने डैम का मुआयना किया। इसके लिए धमतरी के गंगरैल से प्राइवेट कंपनी का 100 सीटर क्रूज मंगाया गया था।

सीएस बनने के बाद से बांगो पर फोकस

सीएस बनने के बाद मंडल ने कोरबा के अपने पहले दौरे में ही बांगो पर फोकस किया था। अब उन्होंने पर्यटन सचिव अंबलगन पी और कोरबा कलेक्टर किरण कौशल को इसे छत्तीसगढ़ का नंबर वन टूरिस्ट स्पॉट बनाने का टारगेट दिया है।

chief secretary mandal, visit bango dam korba, navpradesh,
chief secretary mandal, visiting bango dam

अफसरों ने गिनाईं डैम की खूबियां

अफसरों का कहना है, कोरबा का बांगो डैम भोपाल की झील से न केवल बड़ा है बल्कि यह बेस्ट लोकेशन है। लेकिन, इस पर किसी का ध्यान नहीं गया। इसकी लंबाई इतनी अधिक है कि क्रूज से एक छोर से दूसरे छोर तक जाने में एक घंटे से अधिक का समय लग जाता है। अफसरों का दावा है कि बांगो डैम छत्तीसगढ़ ही नहीं, बल्कि पूरे देश के टूरिज्म केंद्र के रूप में शुमार हो सकता है।

क्रूज से पहुंचे गोल्डन आइलैंड टिहरी सराई

मुख्य सचिव मंडल व अन्य अफसर क्रूज से गोल्डन आइलैंड भी पहुंचे। यहां का नजारा देख मुख्य सचिव ने कहा- अद्भुत सौंदर्य। पर्यटन सचिव अंबलगन पी ने मीडिया से चर्चा में कहा कि पर्यटन की संभावनाओं को देखते हुए बुका, देव पहरी, सतरेगा, टिहरी सराई में वाटर स्पोट्र्स सेंटर, आइलैंड रिसोर्ट बनाया जाएगा।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed