Chief Minister Jan Darshan Relief : मुख्यमंत्री जनदर्शन में दिव्यांगजनों को मिली राहत

Chief Minister Jan Darshan Relief

Chief Minister Jan Darshan Relief

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में आयोजित जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान दिव्यांगजनों को बड़ी राहत (Chief Minister Jan Darshan Relief) प्रदान की। जनदर्शन में पहुंची समस्याओं को मुख्यमंत्री ने संवेदनशीलता के साथ सुना और त्वरित समाधान करते हुए जरूरतमंद दिव्यांगजनों को बैटरी ट्राइसिकल, व्हीलचेयर और श्रवण यंत्र प्रदान किए।

जनदर्शन कार्यक्रम के दौरान आरंग से आए भारत साहू को बैटरी चालित ट्राइसिकल प्रदान की गई। भारत साहू ने बताया कि अब उन्हें कहीं आने-जाने के लिए दूसरों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा। पहले किसी का समय मिलने पर ही बाहर निकल पाते थे, जिससे काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। बैटरी ट्राइसिकल मिलने से उनका जीवन पहले से कहीं अधिक सहज और आत्मनिर्भर हो गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री जनदर्शन में मिली राहत (Chief Minister Jan Darshan Relief) के लिए आभार जताया।

इसी तरह खमतराई, रायपुर निवासी जीवन दास मानिकपुरी को भी बैटरी ट्राइसिकल प्रदान की गई। जीवन दास ने बताया कि उनका पैर बचपन से पोलियोग्रस्त है और लंबे समय से आवाजाही में परेशानी हो रही थी। जनदर्शन में आवेदन करने के तुरंत बाद समस्या का समाधान हुआ। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जनदर्शन राहत (Chief Minister Jan Darshan Relief) से उनकी दैनिक दिनचर्या अब काफी आसान हो जाएगी।

मुख्यमंत्री ने रायपुर के मोवा निवासी चंदू यादव को ट्राइसिकल और सुमन साहू को व्हीलचेयर प्रदान की। सहायता उपकरण पाकर दोनों के चेहरे खुशी से खिल उठे। उन्होंने कहा कि यह मदद उनके लिए सिर्फ साधन नहीं, बल्कि सम्मान और आत्मनिर्भरता की दिशा में बड़ा कदम है।

जनदर्शन के दौरान रायपुर निवासी सागर नायक और उमेश पटेल को श्रवण यंत्र भी प्रदान किए गए। सागर नायक ने बताया कि बीते कुछ समय से उनकी श्रवण क्षमता पूरी तरह समाप्त हो गई थी, लेकिन कमजोर आर्थिक स्थिति के कारण वे श्रवण यंत्र नहीं खरीद पा रहे थे। समस्या सुनते ही मुख्यमंत्री ने तत्काल श्रवण यंत्र उपलब्ध कराया, जिससे उन्हें नई उम्मीद मिली।

श्रवण यंत्र मिलने पर उमेश पटेल ने कहा कि अब वे फिर से सुन पा रहे हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री की संवेदनशीलता और जनदर्शन के माध्यम से त्वरित राहत (Chief Minister Jan Darshan Relief) की खुले मन से सराहना की। मुख्यमंत्री जनदर्शन कार्यक्रम में दिव्यांगजनों को मिली यह सहायता राज्य सरकार की संवेदनशील शासन प्रणाली और सामाजिक सरोकारों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाती है।

You may have missed