Chief Justice Ramesh Sinha : छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को मिले 5 नए स्थायी जज, चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा ने दिलाई पद की शपथ

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के लिए आज का दिन ऐतिहासिक (Chief Justice Ramesh Sinha) रहा। बिलासपुर स्थित हाईकोर्ट के कोर्ट रूम में आयोजित एक गरिमामय समारोह के दौरान पांच न्यायाधीशों ने ‘स्थायी जज’ के रूप में अपने पद की शपथ ली।
मुख्य न्यायाधीश रमेश सिन्हा ने इन सभी न्यायाधीशों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई। केंद्र सरकार के विधि एवं विधायी कार्य विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के बाद इन नियुक्तियों को आधिकारिक रूप से अमलीजामा पहनाया गया है।
इन न्यायाधीशों ने ग्रहण की जिम्मेदारी (Chief Justice Ramesh Sinha)
स्थायी जज के रूप में शपथ लेने वाले न्यायाधीशों में जस्टिस सचिन सिंह राजपूत, जस्टिस राधाकिशन अग्रवाल, जस्टिस संजय कुमार जायसवाल, जस्टिस बिभू दत्ता गुरू और जस्टिस अमितेन्द्र किशोर प्रसाद शामिल हैं।
आपको बता दें कि ये सभी न्यायाधीश पहले से ही हाईकोर्ट में अपनी सेवाएं दे रहे थे, जिन्हें अब स्थायी नियुक्ति प्रदान की गई है। इस प्रक्रिया के पूर्ण होने से छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में लंबित मामलों के निपटारे और न्यायिक कार्यों में और अधिक तेजी आने की उम्मीद है।
वरिष्ठ अधिकारियों और अधिवक्ताओं की रही मौजूदगी
शपथ ग्रहण समारोह के दौरान उच्च न्यायालय के समस्त न्यायाधीशगण मौजूद (Chief Justice Ramesh Sinha) रहे। कार्यक्रम में हाईकोर्ट अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष व सचिव, डिप्टी सॉलिसिटर जनरल, अतिरिक्त महाधिवक्ता सहित शहर के कई वरिष्ठ अधिवक्ता भी शामिल हुए। इसके अलावा रजिस्ट्रार जनरल, न्यायिक अकादमी के अधिकारी, प्रशासनिक और पुलिस विभाग के आला अफसरों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
शपथ ग्रहण के बाद सभी नवनियुक्त स्थायी न्यायाधीशों को साथी जजों और वकीलों ने बधाई (Chief Justice Ramesh Sinha) दी। यह विस्तार छत्तीसगढ़ की न्याय व्यवस्था को नई ऊंचाई पर ले जाने और न्याय की प्रक्रिया को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।



