Indian Railways : 1 अप्रैल से रेलवे का नया नियम…देर से टिकट कैंसिल किया तो पूरा पैसा डूबेगा

नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ Indian Railways यात्रियों के लिए टिकट कैंसिलेशन से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव करने (Indian Railways) जा रहा है, जो सीधे आपकी जेब पर असर डालने वाला है। 1 अप्रैल 2026 से लागू होने वाले नए नियमों के तहत अब यात्रियों को ट्रेन के निर्धारित समय से कम से कम 8 घंटे पहले टिकट कैंसिल करना अनिवार्य होगा, अन्यथा उन्हें किसी भी प्रकार का रिफंड नहीं मिलेगा और पूरा पैसा डूब सकता है।
अब लापरवाही पड़ेगी भारी (Indian Railways)
अब तक यात्री 4 घंटे पहले तक टिकट कैंसिल कर रिफंड पा सकते थे, लेकिन नए नियम के बाद यह समयसीमा बढ़ाकर 8 घंटे कर दी गई है। यानी अब आखिरी समय तक इंतजार करने की आदत भारी नुकसान में बदल सकती है और यात्रियों को पहले से ज्यादा सतर्क रहना होगा।
रिफंड का नया गणित समझिए
रेलवे ने रिफंड सिस्टम को भी नए तरीके से तय (Indian Railways) किया है। अगर यात्री 8 से 24 घंटे पहले टिकट कैंसिल करता है तो उसे सिर्फ 50% पैसा वापस मिलेगा, वहीं 24 से 72 घंटे पहले कैंसिल करने पर 75% रिफंड मिलेगा। सबसे ज्यादा फायदा उन्हीं यात्रियों को होगा जो 72 घंटे से ज्यादा पहले टिकट कैंसिल करेंगे, क्योंकि उन्हें पूरा रिफंड मिल सकेगा, हालांकि कैंसिलेशन चार्ज पहले की तरह लागू रहेगा।
क्यों किया गया ये बदलाव
रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक, इस बदलाव का उद्देश्य सीटों का बेहतर उपयोग करना और वेटिंग लिस्ट वाले यात्रियों को समय पर कन्फर्म टिकट उपलब्ध (Indian Railways) कराना है। इससे रेलवे सिस्टम अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी बन सकेगा।



