छत्तीसगढ़

Hostel Administration : हॉस्टल में लापरवाही नहीं चलेगी…शराब सेवन पर अधीक्षकों के खिलाफ दर्ज होगी एफआईआर…कलेक्टर ने दिए सख्त निर्देश…

जशपुरनगर, 30 मई। Hostel Administration : आदिवासी छात्रों की सुरक्षा और शिक्षा को लेकर कलेक्टर रोहित व्यास सख्त हो गए हैं। जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित समीक्षा बैठक में उन्होंने आदिम जाति कल्याण विभाग के एकलव्य, आश्रम और छात्रावास के अधीक्षकों को स्पष्ट चेतावनी दी कि हॉस्टल में अनुशासनहीनता किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

कलेक्टर ने दो टूक कहा—यदि किसी अधीक्षक या कर्मचारी को हॉस्टल परिसर में शराब का सेवन करते पाया गया, तो उसके खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज की जाएगी और बर्खास्तगी की कार्रवाई भी की जा सकती (Hostel Administration)है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि इसकी पूरी ज़िम्मेदारी संबंधित अधिकारी की ही होगी।

https://www.youtube.com/watch?v=cXG01aWbHNI

प्रमुख निर्देश:

छात्रावास अधीक्षक का परिसर में निवास अनिवार्य

निरीक्षण के दौरान अनुपस्थिति पर कार्रवाई तय

बच्चों को केवल माता-पिता की उपस्थिति में ही भेजा जाएगा

हॉस्टल में किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश वर्जित

छात्राओं की सुरक्षा “सर्वोच्च प्राथमिकता” (Hostel Administration)होगी

8 से 14 जून तक छात्रावास में श्रमदान और स्वच्छता सप्ताह

भोजन, स्वास्थ्य, कपड़े और आदतों पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

Related Articles

Back to top button